नवादा: तीन साइबर ठग गिरफ्तार, लड़कियों का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर करते थे ठगी

By : News11 Bharat
नवादा: तीन साइबर ठग गिरफ्तार, लड़कियों का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर करते थे ठगी

रंजन सिन्हा/न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा साइबर पुलिस ने फेसबुक पर लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर आरोप है कि वे आकर्षक और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फसाते थे और उनसे हजारों-लाखों रुपये तक ठग लेते थे.

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एसडीपीओ राहुल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आमीपुर और गुरम्हा गांवों से इन तीनों अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ़्तार किया. पुलिस इनके पास से 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका उपयोग इस ठगी के अपराध में किया जा रहा था.

अपराधी फेसबुक पर लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसपे आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर लोगों को अपने जाल में फसाते थे. जो लोग कमेंट में अपना नंबर देते थे, उन्हें फोन कर लड़की से बात कराने या लड़की से मिलाने का लालच दिया जाता था. ठग पहले अपॉइंटमेंट फीस के नाम पर 499 रुपये मंगवाते थे. इसके बाद वे तरह-तरह के बहाने बनाकर लगातार पैसे ऐंठते रहते थे. कुछ लोगों को धनी फाइनेंस ऐप से लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस के बहाने भी ठगा जाता था.

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में आमीपुर गांव का 29 वर्षीय बल्लभ राज, गुरम्हा गांव का जयनाथ प्रसाद का पुत्र 31 वर्षीय मनीष कुमार और विशुनदेव प्रसाद का पुत्र 32 वर्षीय शैलेश प्रसाद शामिल हैं. ये तीनों मिलकर इस तरह के ठगी का रैकेट चला रहे थे.

यह भी पढ़ें: पश्चिम चम्पारण में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर

संबंधित सामग्री

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे। 

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया