सरस्वती पूजा से पहले नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 63 लीटर से अधिक विदेशी...

सरस्वती पूजा से पहले नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 63 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

सरस्वती पूजा से पहले नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई कार से 63 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त तस्कर गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा पुलिस ने सरस्वती पूजा से एक दिन पहले अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की है. पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब माफिया कार की डिक्की में शराब छिपाकर ला रहे है. जांच के दौरान, पुलिस ने हुंडई i10 कार (रजि. नं.-WB06F/5242) को रोका. तलाशी लेने पर, कार की डिक्की से विभिन्न ब्रांडों की शराब की बोतलें मिलीं.

जब्त शराब में रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की की 750 मिलीलीटर की 24 बोतलें (कुल 18 लीटर) और 375 मिलीलीटर की 72 बोतलें (कुल 27 लीटर) शामिल है. इसके अतिरिक्त, आइकॉनिक व्हाइट एलीट इंटरनेशनल ग्रेन व्हिस्की की 375 मिलीलीटर की 48 बोतलें (कुल 18 लीटर) और ब्लॉक बस्टर स्ट्रॉन्ग बीयर की 650 मिलीलीटर की 01 बोतल (0.650 लीटर) भी बरामद की गई. कुल मिलाकर 63.650 लीटर शराब जब्त की गई है. पुलिस ने इस मामले में राहुल कुमार (उम्र लगभग 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. राहुल सुरेंद्र पंडित का पुत्र है और कोडरमा जिले के बड़की बागी, थाना कोडरमा (झारखंड) का निवासी है. वह अवैध शराब के परिवहन के पेशे से जुड़ा है.

जब्त की गई हुंडई i10 कार का रजिस्ट्रेशन नंबर WB06F/5242 है. इसका चेसिस नंबर MALAM51BLAM745885 और इंजन नंबर G4HGAM130385 है. पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़े: सरस्वती पूजा को लेकर जिले में फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था का दिया गया संदेश
 

संबंधित सामग्री

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

झारखंड

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

कोर्ट के आदेश पर सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 50/2021 के तहत दर्ज एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए.

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

झारखंड

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

नो हेलमेट नो पेट्रोल का उल्लंघन करने के लिए 11 पेट्रोल पंप को नोटिस

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है और मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

झारखंड

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

चैनपुर प्रखंड कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की अनुपस्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में एक बड़ी बाधा बनती जा रही है.

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

झारखंड

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

कटकमदाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव - पसई एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतागढ़ा में अलग अलग घरों में छापेमारी