नवादा पुलिस ने नए साल से पहले शराब माफियाओं पर की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर महुआ शराब बरामद, दो फरार

By : News11 Bharat
नवादा पुलिस ने नए साल से पहले शराब माफियाओं पर की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर महुआ शराब बरामद, दो फरार

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के नवादा में नए साल के जश्न से पहले शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. नवादा पुलिस ने पानी की टंकियों में छिपाकर रखी गई लगभग 1000 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है. यह कार्रवाई बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र के रजौली थाना अंतर्गत जरलाही के जंगल में की गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफिया नए साल के लिए शराब की पैकिंग कर रहे है. सोमवार शाम को की गई छापेमारी के दौरान, पुलिस ने 500 लीटर क्षमता वाली सफेद, काले और नीले रंग की पानी की टंकियों में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की.

नवादा जिले में बिहार शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस बलों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए एक टीम गठित की गई थी. छापेमारी दल में पीएसआई सचिन कुमार, एएसआई अमित कुमार, एएसआई सत्यदेव प्रसाद और एएसआई पवन कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे. छापेमारी के दौरान, शराब की पैकिंग में जुटे दो लोग पुलिस को देखकर जंगली रास्तों से भाग निकले. पुलिस ने उनका काफी पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके.

जब्त की गई शराब के अलावा, मौके पर ही अर्धनिर्मित शराब को जमीन पर गिराकर नष्ट कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह शराब नए साल में उपयोग के लिए घने जंगल में पैक की जा रही थी. पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़े: भागलपुर में युवक की अमानवीय हत्या, शव तीन टुकड़ों में किए 
 
संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह