न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाना से जुड़े मामले को लेकर आज एक बार फिर उन्हें कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. मामले को लेकर आज MP/MLA कोर्ट सुनवाई होनी है. जैसा की हम सभी इस बात से भली भांति अवगत हैं कि बिते मंगलवार को ही पप्पू यादव की 31 साल पुराने मामले में सिविल कोर्ट में पेशी हुई थी. जिसमें कोर्ट ने उन्होंने जमानत दे दिया था. वहीं दो अन्य मामलों में कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बरकरार रखी है.
यह भी पढ़ें: अपराध नियंत्रण को लेकर पटना पुलिस ने की कार्रवाई, अलग अलग मामले मे पांच अपराधी गिरफ्तार