Solar Village In Bihar: बदल जाएगी बिहार के गांव की तस्वीर, हर जिले में बनेना 'मॉडल सोलर विलेज'

Solar Village In Bihar: बदल जाएगी बिहार के गांव की तस्वीर, हर जिले में बनेना 'मॉडल सोलर विलेज'

बिहार के हर जिले के गांव में 'मॉडल सोलर विलेज' तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए बांका में 11 गांव शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी की भी सुविधा है।

solar village in bihar बदल जाएगी बिहार के गांव की तस्वीर हर जिले में बनेना मॉडल सोलर विलेज

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार  के गांवों की तस्वीर अब सौर ऊर्जा से बदलने वाली है। इसको लेकर राज्य सरकार ने एक शानदार फैसला लिया है, जिसके तहत बिहार के हर जिले में एक गांव को 'मॉडल सोलर विलेज'  के रूप में विकसित किया जाएगा। बांका जिले में इसकी तैयारी शुरू हो गई है और शुरुआती तौर पर 11 गांवों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन गांवों को पूरे जिले के लिए एक उदाहरण के तौर पर तैयार किया जाएगा।

ऐसे होगा 'मॉडल सोलर विलेज' का चयन

बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ब्रेडा) ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सूबे के सभी जिलाधिकारियों से अपने-अपने जिलों के संभावित गांवों की सूची मांगी है। किसी भी गांव को 'मॉडल सोलर विलेज' का दर्जा हासिल करने के लिए कुछ कड़े मापदंडों को पूरा करना होगा, जिसमें सबसे पहली शर्त गांव की आबादी 5 हजार से अधिक होना जरूरी है। इसके साथ ही, पारदर्शी चयन के लिए गांवों के बीच एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला कमेटी मानकों की जांच करेगी। अंततः जिस गांव में ग्रामीण सबसे बढ़-चढ़कर सोलर पैनल लगवाएंगे और सौर ऊर्जा को अपनाएंगे, उसी गांव को 'मॉडल विलेज' का खिताब दिया जाएगा।

योजना में तगड़ी सब्सिडी की सुविधा

इस पूरी योजना का मुख्य आधार केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' है, जिसके तहत घर के छत पर सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं को सरकार की तरफ से भारी सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट के पैनल पर 30,000 रुपये और 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये की छूट मिल रही है, जबकि 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले सोलर प्लांट पर सीधे 78,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए बैंक भी महज 7 प्रतिशत के कम ब्याज दर पर 2 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध करा रहे हैं, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग 7 से 8 वर्षों की आसान किस्तों में वापस कर सकते हैं।

डीएम का आदेश

बता दें कि बांका के डीएम नवदीप शुक्ला ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि इस योजना के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को बताएं। उन्होंने कहा कि बिजली बिल के झंझट से बचने का यह सबसे अच्छा मौका है। योजना का लाभ लेने के लिए आपका भारतीय नागरिक होना और आपके पास वैध बिजली कनेक्शन होना आवश्यक है। आवेदनों के लिए डीएम ऑफिस में विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे ताकि लोगों को भटकना न पड़े।

संबंधित सामग्री

सम्राट चौधरी का मोकामा को बड़ा तोहफा: करोड़ों की परियोजना शुरु, परशुराम मेले का शुभारंभ

राजनीति

सम्राट चौधरी का मोकामा को बड़ा तोहफा: करोड़ों की परियोजना शुरु, परशुराम मेले का शुभारंभ

मोकामा में 18.11 करोड़ की कमर्शियल बिल्डिंग योजना का शिलान्यास हुआ। साथ ही परशुराम मेला का उद्घाटन कर विकास को नई रफ्तार देने का संदेश दिया गया।

Bihar Crime: बिहार में दिन दहाड़े युवक को दौड़ाकर दाग दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार

Bihar Crime: बिहार में दिन दहाड़े युवक को दौड़ाकर दाग दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार के समस्तीपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को दौड़ाकर गोली मारी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हैवानियत की हदें पार: जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का सिर, बेटे ने खोला हत्या का राज

बिहार

हैवानियत की हदें पार: जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का सिर, बेटे ने खोला हत्या का राज

बिहार के नालंदा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक नाराज पति ने पत्नी के सीने पर बैठकर और सिलबट्टे से उसके सिर को कूंच-कूंचकर मार डाला।

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार का बांका जिला मछली उत्पादन में तो आत्मनिर्भर है लेकिन मत्स्य बीज के लिए यह बाहरी राज्यों पर निर्भर है। इस समस्या समाधान के लिए मत्स्य विभाग में विशेष योजना बनाई है।

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

राजनीति

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए इसे चुनावी गेमचेंजर बताया। उन्होंने दावा किया कि देशभर की महिलाएं तेजी से NDA के समर्थन में आ रही हैं।