न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है. कल यानी 16 मार्च को मतदान होना है. इसकी तैयारी के तहत आज दोपहर 2 बजे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर NDA विधायकों का मॉक पोल आयोजित किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, NDA के सभी विधायकों को 16 मार्च तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की व्यवधान न आए. मॉक पोल के जरिए विधायकों को मतदान की प्रक्रिया और रणनीति का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
यह भी पढ़े: पटना में ‘नशा-मुक्त बिहार’ थीम पर मैराथन का शुभारंभ, 10 हजार प्रतिभागी दौड़ेंगे