MLC चुनाव 

MLC चुनाव में मिठाई पॉलिटिक्स, जानिए अनंत सिंह ने क्यों बनवाए 50 हजार रसगुल्ले

बिहार के बाहुबली और छोटे सरकार कहे जाने वाले अनंत सिंह MLC चुनाव में नीरज कुमार को हराने वालों को रसगुल्ले खिलाएंगे।

By : Rani Thakur
MLC चुनाव में मिठाई पॉलिटिक्स, जानिए अनंत सिंह ने क्यों बनवाए 50 हजार रसगुल्ले

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार के बाहुबली और छोटे सरकार कहे जाने वाले अनंत सिंह के पटना आवास पर बुधवार को हलवाई बैठे। एक साथ कई बड़े बर्तनों में 50 हजार रसगुल्ले तैयार किए गए। इस दौरान रसगुल्लों की खुशबू से हार्डिंग रोड में अनंत सिंह के आवास के पास का इलाका महक उठा। ये रसगुल्ले गुरुवार को बांटे जाएंगे।

गुरुवार 01 अक्टूबर 2026 को पटना स्नातक एमएलसी सीट के लिए जन सुराज उम्मीदवार और अनंत सिंह समर्थित अनुज सिंह पर्चा दाखिल कर रहे हैं। उनके नॉमिनेशन में ये सारे रसगुल्ले बांट दिए जाएंगे। जो भी नॉमिनेशन में शामिल होंगे उन्हें 'बाहुबली रसगुल्ले' खिलाए जाएंगे। अनुज सिंह के नामांकन में नजर आने वाले हर शख्स, चाहे वो आम आदमी ही क्यों न हो, उसे विधायक अनंत सिंह के आवास पर बने रसगुल्ले खिलाए जाएंगे।

हालांकि ये कोई नई बात नहीं है। पहले भी नतीजों से पहले प्रत्याशी अपने आवास पर भोज की तैयारी करते रहे हैं। इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि भोज नॉमिनेशन के दिन ही दे दिया जाएगा। अनंत सिंह ने तो खुल्लमखुल्ला ऐलान कर दिया है कि वो अपनी ही पार्टी के कैंडिडेट नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं और उन्हें हराए बिना चैन से नहीं बैठेंगे। जन सुराज के टिकट देने से पहले ही अनंत सिंह ने डॉ अनुज सिंह का समर्थन कर दिया था।
 

संबंधित सामग्री

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, जिउतिया स्नान के दौरान पोखरे में डूबकर 4 बच्चियों की मौत

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, जिउतिया स्नान के दौरान पोखरे में डूबकर 4 बच्चियों की मौत

मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

दशहरा से पहले बक्सर में बड़ी कार्रवाई, अवैध बूचड़खानों और प्रतिबंधित मांस बिक्री पर छापा

दशहरा से पहले बक्सर में बड़ी कार्रवाई, अवैध बूचड़खानों और प्रतिबंधित मांस बिक्री पर छापा

अवैध बूचड़खानों के संचालन और दुकानों पर प्रतिबंधित मांस की बिक्री की सूचना पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई।

BELTRON के Programmer अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल 2.0 शुरू, बोले- ‘नियुक्ति पत्र दो, नहीं तो मृत्यु पत्र’

BELTRON के Programmer अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल 2.0 शुरू, बोले- ‘नियुक्ति पत्र दो, नहीं तो मृत्यु पत्र’

BELTRON के 522 Programmer अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर शुक्रवार से भूख हड़ताल 2.0 शुरू हो चुका है। 

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी

शिक्षा सेवकों ने नियमावली में संशोधन कर शिक्षक का दर्जा और वेतनमान देने की मांग की है। 

जमुई में तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही महिला को रौंदा; मौके पर मौत

जमुई में तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही महिला को रौंदा; मौके पर मौत

सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चौडीहा, मिर्चा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई।