युवा खेल मंत्रालय सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 24 नवंबर को अररिया में आयोजित करेगा पदयात्रा

युवाओं में राष्ट्रीय गौरव को जगाना है पदयात्रा का उद्देश्य - सांसद

By : News11 Bharat
युवा खेल मंत्रालय सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 24 नवंबर को अररिया में आयोजित करेगा पदयात्रा

बिपुल विश्वास/न्यूज11  भारत

अररिया/डेस्क: युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत विंग द्वारा देश भर में विकसित भारत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है. 24 नवंबर को अररिया में होने वाली इस पदयात्रा कार्यक्रम के निमित्त जिला अतिथि गृह अररिया में जिला प्रेसवार्ता का आयोजन किया. जिसमें अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकरी रवि प्रकाश , जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी मौजूद रहीं.

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण तक के विजन से प्रेरित है. इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक, सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं. खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

मुझे खुशी है कि अररिया में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सांसद ने कहा कि इसी पहल के तहत, 6 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय ने Sardar@150 Unity March की शुरुआत की. यह भारत सरकार और MY Bharat की पहल है, जो भारतीय एकता व अखंडता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है. इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है. सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी. इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. 
 
अररिया जिले में पदयात्रा का आयोजन 24 नवम्बर को सुबह 8 बजे अररिया कॉलेज, अररिया से +2 राजकीय उच्च विद्यालय, अररिया(चांदनी चौक) तक किया जाएगा. सांसद ने अररिया जिले के सभी युवाओं एवं युवतियों से इस ऐतिहासिक पहल से जुड़कर राष्ट्र के धरोहर को सम्मान देने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में फिर से एनकाउंटर, एक अपराधी गिरफ्तार, मिनी गन फैक्ट्री का भी उद्भेदन

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह