न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: गुरुवार रात अनीसाबाद में एक मेडिकल दुकान चोरी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. जानकारी के अनुसार, 5-6 नकाबपोश चोरों ने दुकान का शटर कंबल से ढककर शटर और ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुए. जिसके बाद वो सभी चोर सीधे काउंटर की ओर बढ़े और वहां रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना में लाखों रुपये के कैश की चोरी हुई हैं. इस घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें चोरों की हरकत स्पष्ट दिखाई दे रही हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी हैं.
यह भी पढ़े: राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार.. एक की मौत, चार घायल