Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत पटना/डेस्क: जाली मैट्रिक प्रमाण-पत्र के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने पूर्व अंचलाधिकारी (CO) प्रिंस राज को बर्खास्त कर दिया है. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद संबंधित विभाग ने उनकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया. प्रिंस राज पर आरोप था कि उन्होंने दो अलग-अलग नाम और दो अलग जन्मतिथियों के आधार पर मैट्रिक परीक्षा दी थी. मामले की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया, जिसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई. Bihar School Examination Board (BSEB) ने वर्ष 2006 का उनका मैट्रिक प्रमाण-पत्र रद्द कर दिया था. इस पूरे प्रकरण का खुलासा विशेष निगरानी जांच के दौरान हुआ था. ये भी पढ़ें- मेदिनीनगर मेयर चुनाव में 41 अति संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती हो: BJP
झारखंड
बिहार