चतरा मोड़ पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 2073 लीटर अवैध शराब जब्त; दो तस्कर दबोचे

पुलिस ने मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश तेज की

By : News11 Bharat
चतरा मोड़ पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 2073 लीटर अवैध शराब जब्त; दो तस्कर दबोचे

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  डोभी थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ पर गुरुवार की रात पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की. राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना की ओर से मिली पुख्ता सूचना पर आबकारी की टीम और डोभी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया. इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक को रोककर जब तलाशी ली गई तो पुलिस भी सन्न रह गई. ट्रक में 240 कार्टून में भरी कुल 2073.6 लीटर अवैध शराब पाउच बरामद हुई.

डोभी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना थी कि झारखंड से बड़ी खेप निकल कर बिहार के अंदर सप्लाई की तैयारी में है. इसी आधार पर चतरा मोड़ के आसपास बड़ी घेराबंदी की गई. पुलिस टीम को देख चालक भागने की कोशिश में था, लेकिन मौके पर ही उसे दबोच लिया गया. ट्रक की पूरी तलाशी ली गई. तलाशी में भारी मात्रा में शराब पाउच मिला.

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों की पहचान मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के रीवा गांव निवासी महेश कुमार और वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के सुमेरगंज गांव निवासी अरविंद सहनी के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि यह खेप झारखंड के डाल्टनगंज से हाजीपुर के लिए ले जाई जा रही थी. पुलिस को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है जिसकी तेजी से पड़ताल की जा रही है.

थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने साफ कहाकि शराब तस्करी पर किसी कीमत पर समझौता नहीं होगा. आगे भी अभियान चलाया जाएगा. जो भी इस गोरखधंधे में शामिल है, उन्हें किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा.

पुलिस ने ट्रक जब्त करते हुए दोनों आरोपियों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में अब बड़े सरगना की तलाश तेज हो गई.

यह भी पढ़ें: भागलपुर पुलिस विभाग में पेपरलेस सिस्टम की शुरुआत, अधिकारियों को दिया गया ई-ऑफिस प्रशिक्षण
https://www.news11bharat.com/bihar/bhagalpur-police-department-introduces-paperless-system-e-office-training-given/99861

संबंधित सामग्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई झारखंड के संगठन महामंत्री बने.

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

कुछ ही देर में रांची पहुंचेगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह का शव; आवास पर जुटे मंत्री-विधायक 

कुछ ही देर में रांची पहुंचेगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह का शव; आवास पर जुटे मंत्री-विधायक 

मंत्री दीपिका पांडेय के रांची स्थित आवास में लगातार मंत्री-विधायकों और तमाम राजनीति दलों के लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है. 

IPL के धूम-धड़ाक की फिर शुरू हुई तैयारी, अबकी बार भारत में सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, गोवा में होगा मिनी ऑक्शन

IPL के धूम-धड़ाक की फिर शुरू हुई तैयारी, अबकी बार भारत में सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, गोवा में होगा मिनी ऑक्शन

नीलामी की तारीखों, आयोजन स्थल और किन खिलाड़ियों पर लगेगा दांव बीसीसीआई इसकी घोषणा बाद में करेगा<br/>

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

पटना जंक्शन के सब-वे का नाम अब बदल गया है। इस सब-वे की पहचान अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’ के नाम से होगी।