Madhepura Police Raid: सिंहेश्वर में सेक्स रैकेट पर छापा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 14 दबोचे गए

Madhepura Police Raid: सिंहेश्वर में सेक्स रैकेट पर छापा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 14 दबोचे गए

मधेपुरा के सिंहेश्वर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में 14 लोगों को हिरासत में लिया है। गोपनीय तरीके से की गई इस छापेमारी में पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

 madhepura police raid  सिंहेश्वर में सेक्स रैकेट पर छापा ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस 14 दबोचे गए

सिंहेश्वर में सेक्स रैकेट पर छापा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 14 दबोचे गए |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के आरोप में 11 युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। यह छापेमारी सिंहेश्वर–बिरैली सड़क स्थित रोड नंबर 18 के पास की गई, जहां लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा चलाए जा रहे ‘नया सवेरा’ अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार के निर्देश पर पूरी योजना बेहद गोपनीय तरीके से तैयार की गई थी, ताकि आरोपियों को भनक न लग सके।

हाईलाइट्स : 

  • सिंहेश्वर में पुलिस की बड़ी छापेमारी
  • 11 युवतियां और 3 युवक हिरासत में
  • ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी
  • आपत्तिजनक सामग्री और बाइक जब्त
  • नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी

छापेमारी को सफल बनाने के लिए तीन डीएसपी समेत पुलिस टीम के कई सदस्य पहले ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचे। जैसे ही स्थिति स्पष्ट हुई, टीम ने अचानक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की भनक लगते ही वहां मौजूद युवतियां खेतों की ओर भागने लगीं, लेकिन महिला और पुरुष पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। साथ ही एक पल्सर एनएस बाइक (BR 43 AA 3103) को भी जब्त किया गया है।

एसटीएफ और एनजीओ का भी सहयोग

इस ऑपरेशन में एसटीएफ की भी अहम भूमिका रही। वहीं, एनजीओ ‘बिहार सेवा समिति न्याय केंद्र, मधुबनी’ ने भी पुलिस को सहयोग किया। छापेमारी में एएसपी प्रवेंद्र भारती, मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। प्रशासन ने साफ कहा है कि इस तरह के अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें-  फर्जी साइन-फर्जी एरियर, करोड़ों की निकासी—सुपौल मदरसा में बड़ा घोटाला उजागर

संबंधित सामग्री

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath :  नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली,  14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

राजनीति

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath : नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, 14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन तय हो गया है। अब सभी की नजर नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी है, जिस पर जल्द फैसला हो सकता है।

Bihar news: राज्यसभा शपथ से पहले दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज

राजनीति

Bihar news: राज्यसभा शपथ से पहले दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा नेताओं की बैठकों से नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

Bihar new cm:  पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार

Bihar new cm: पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार की राजधानी पटना में लगे पोस्टरों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, जिसमें निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है।पोस्टर में नीतीश कुमार के “अधूरे मिशन” का जिक्र होने से सियासी चर्चाएं और

Bihar news : इलाज या मजाक ? दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर शिवहर सदर अस्पताल में किया ‘ट्रीटमेंट’

बिहार

Bihar news : इलाज या मजाक ? दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर शिवहर सदर अस्पताल में किया ‘ट्रीटमेंट’

शिवहर सदर अस्पताल में दरोगा के टूटे पैर के इलाज में कार्टून और ड्रिप पाइप के इस्तेमाल का वीडियो वायरल हो गया है।