आज बिहार विधान परिषद नामांकन का आखिरी दिन, सबसे अधिक चर्चा में पवन सिंह

आज बिहार विधान परिषद नामांकन का आखिरी दिन, सबसे अधिक चर्चा में पवन सिंह

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (एक सीट पर उपचुनाव) पर होने वाले चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। बीजेपी ने भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को मैदान में उतारकर चुनाव को चर्चित बना दिया है।

आज बिहार विधान परिषद नामांकन का आखिरी दिन सबसे अधिक चर्चा में पवन सिंह

आज बिहार विधान परिषद नामांकन का आखिरी दिन |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (एक सीट पर उपचुनाव) पर होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की आज अंतिम तारीख है। सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार सुबह 10 बजे के बाद बिहार विधानसभा परिसर पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना नॉमिनेशन करेंगे। 

भाजपा ने पवन सिंह को मैदान में उतारा 

बता दें कि एनडीए की दोनों प्रमुख पार्टियों बीजेपी और जदयू ने शुक्रवार को अपने-अपने 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। बीजेपी ने भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को मैदान में उतारकर चुनाव को खासा चर्चित बना दिया है। इसके अलावा वर्तमान विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है। साथ ही बीजेपी ने 2 अति पिछड़ा वर्ग (EBC) और दो सवर्ण चेहरों को मौका दिया है।

जदयू की लिस्ट में इन्हें मिली जगह

वहीं, जदयू ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद से खाली हुए स्थान पर ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की सूची में नीतीश के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, भारती मंडल और शिवरानी देवी को भी जगह दी गई है। 

सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास 

इनमें निशांत कुमार पटना, भारती मंडल मधुबनी और शिवरानी देवी पश्चिमी चंपारण से आती हैं। जदयू ने अपने उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास किया है, जिसमें एक ओबीसी और तीन ईबीसी चेहरों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अशरफ अंसारी के मैदान में आने से चुनावी समीकरणों में एक नया आयाम जुड़ गया है।

सबसे ज्यादा चर्चा में पवन सिंह

इस चुनाव में सबसे चर्चित चेहरा बीजेपी उम्मीदवार पवन सिंह हैं। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर उनकी सक्रिय राजनीति में एंट्री ने राजनीतिक गलियारों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। नामांकन के दिन भी उनकी मौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहने वाली है।

18 जून को हो सकती है वोटिंग

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक रहती है तो 18 जून को वोटिंग हो सकती है।


 

संबंधित सामग्री

1170 प्रतिबंधित कोरेक्स और 56 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार  

बिहार

1170 प्रतिबंधित कोरेक्स और 56 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार  

मधेपुरा जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। 

सपनों का अंत: घर और परिवार की जिम्मेदारी उठाने गए चेन्नई, बिहार के युवक की ट्रेन हादसे में मौत

बिहार

सपनों का अंत: घर और परिवार की जिम्मेदारी उठाने गए चेन्नई, बिहार के युवक की ट्रेन हादसे में मौत

रविवार को जैसे ही शेरघाटी प्रखंड की ढाबचिडैया पंचायत अंतर्गत भटकुरहा गांव में गौतम का पार्थिव शरीर पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। 

हम अभ्यर्थियों की बात सुनेंगे किसी नेता की नहीं: शिक्षा मंत्री

बिहार

हम अभ्यर्थियों की बात सुनेंगे किसी नेता की नहीं: शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बांकीपुर में कोई लड़ाई नहीं है और भारतीय जनता पार्टी को जितना परसेंटेज वोट पहले हुआ था उससे ज्यादा वोट मिलेगा। 

बिहार में 800 लीटर जब्त शराब का विनष्टीकरण, पांच थानों की कार्रवाई में बरामद थी खेप

बिहार

बिहार में 800 लीटर जब्त शराब का विनष्टीकरण, पांच थानों की कार्रवाई में बरामद थी खेप

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत रविवार को इमामगंज थाना परिसर में करीब 800 लीटर जब्त देसी और अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया।Latest

बांकीपुर में वोट मांगने उतरे नितिन नवीन, कहा- मैं यहीं का हूं और यहीं का रहूंगा 

बिहार

बांकीपुर में वोट मांगने उतरे नितिन नवीन, कहा- मैं यहीं का हूं और यहीं का रहूंगा 

बांकीपुर विधानसभा सीट पर नितिन नवीन ने रविवार पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की है।