न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद महागठबंधन नेताओं द्वारा की जा रही जीत की भविष्यवाणी पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा हमला बोला हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को मुंगेरीलाल का हसीन सपना देखने का अधिकार है, लेकिन सच्चाई यह है कि महागठबंधन का खेल पहले चरण में ही खत्म हो चुका है.
उन्होंने दावा किया कि दूसरे चरण में NDA को और बड़ी जीत मिलने वाली हैं. उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को आने वाला नतीजा यह साबित करेगा कि बिहार में जंगलराज का युग खत्म हो चुका है और 2030 तक बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अब बिहार में न कट्टा चलेगा, न बम चलेगा, न बंदूक चलेगी और न ही अपहरण का उद्योग फलेगा-फूलेगा. माफियागीरी को सदा के लिए बिहार से खत्म किया जाएगा.
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “सत्ता के बिना उन्हें पागलपन का दौरा पड़ गया है, वह मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं. कभी बिहार में प्रचार कर तालाब में कूदते है तो कभी अचानक दिल्ली पहुंच जाते हैं.” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराना चाहिए.
उन्होंने आगे कांग्रेस की हालत पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा चुनाव में गुटबाजी के कारण कांग्रेस जनता का विश्वास नहीं जीत सकी और बुरी तरह हार गई. अब एक साल बाद भी वही मुद्दा उठा रहे हैं.
यह भी पढ़े: खेसारी लाल ने BJP के स्टार प्रचारको पर जमकर निशाना साधा, कहा- बिहार को लक्ष्य बनाइए, मुझे नहीं