Bihar News: थाने में खुदकुशी या मर्डर? पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत के ब...

Bihar News: थाने में खुदकुशी या मर्डर? पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत के बाद मचा बवाल, एसपी ने लिया बड़ा एक्शन

Bihar News: कस्टडी में युवक की मौत के बाद फलका में भारी बवाल। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा हाईवे जाम किया। मामले में एसपी ने थाना प्रभारी और आईओ को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।

bihar news थाने में खुदकुशी या मर्डर पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत के बाद मचा बवाल एसपी ने लिया बड़ा एक्शन

सदर अस्पताल, कटिहार |

न्यूज 11 भारत/ पटना डेस्क: 

कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव की मौत से भड़के ग्रामीणों ने न केवल स्टेट हाईवे जाम किया, बल्कि फलका थाने पर धावा बोलकर भारी तोड़फोड़ की। इस दौरान उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों को खदेड़कर पीटा और एक सरकारी राइफल छीनने जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला?

राकेश कुमार यादव को पुलिस ने 2 अप्रैल की रात मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी, उसने पहचान के दौरान राकेश को पहचानने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने उसे रिहा नहीं किया और थाने में हिरासत में रखकर बेरहमी से मारपीट की। शनिवार सुबह पुलिस ने परिजनों को राकेश की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुँचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

थाने पर हमला और पुलिसकर्मियों की पिटाई

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने फलका-कुर्सेला स्टेट हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने फलका थाने को घेर लिया। थाना परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई, पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और सरकारी राइफल लूट लेने की भी सूचना है, जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

एसपी का बड़ा एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने फलका थाना प्रभारी रवि कुमार राय और अनुसंधान अधिकारी (IO) कुंदन पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।

Also Read: UCC पर सियासी संग्राम तेज, AIMPLB के विरोध पर गिरिराज सिंह का तीखा पलटवार, जानें पूरा मामला !

संबंधित सामग्री

बिहार को मिला 340 नई AC बसों का तोहफा, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

बिहार

बिहार को मिला 340 नई AC बसों का तोहफा, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

बिहार में सफर को सुगम बनाने के लिए जून से 340 नई इलेक्ट्रिक और CNG एसी बसें चलेंगी। इसमें महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सीटें आरक्षित होंगी। ऑनलाइन टिकट और मंथली पास की सुविधा भी मिलेगी।

Bihar Tourism: यात्रीगण ध्यान दें! अब राजगीर-पटना हर दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें कब से शुरू होगा सफर

बिहार

Bihar Tourism: यात्रीगण ध्यान दें! अब राजगीर-पटना हर दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें कब से शुरू होगा सफर

राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब नियमित चलेगी, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। सोमवार को सांसद कौशलेंद्र कुमार इसे हरी झंडी दिखाएंगे। जू सफारी में नई सुविधाओं के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेग

Patna news: सुलतानगंज में नशेड़ियों का खौफ: विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, अब जान का खतरा

बिहार

Patna news: सुलतानगंज में नशेड़ियों का खौफ: विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, अब जान का खतरा

नशे का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, सुलतानगंज में पिटाई के बाद अब जान का खतरा, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं, पीड़ित ने सिटी एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार।

Bihar News: कृषि मंत्री के समधी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग , तीन लोग गंभीर रूप से घायल

बिहार

Bihar News: कृषि मंत्री के समधी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग , तीन लोग गंभीर रूप से घायल

पटना के मनेर में कृषि मंत्री के समधी के घर पर अपराधियों का खूनी तांडव। 15 राउंड फायरिंग और तलवारों से हमले में 3 लोग गंभीर रूप से घायल, एम्स में भर्ती। पुलिस आरोपियों की तलाश में कर रही है छापेमारी।

मनेर में मंत्री के समधियाना पर हमला: फायरिंग और तलवारबाजी में 3 घायल

बिहार

मनेर में मंत्री के समधियाना पर हमला: फायरिंग और तलवारबाजी में 3 घायल