न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देशभर में हवाई यात्रा महंगी हो गई हैं. कई एयरलाइंस ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते हवाई किराए में मनमाना इजाफा कर दिया है, जिससे आम यात्रियों पर वित्तीय बोझ बढ़ गया हैं. यह कदम ईरान और इजरायल के बीच युद्ध और अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजार में बढ़ोतरी की आड़ में लिया गया हैं.
ईंधन की कीमतें और एयरलाइंस का रुख
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया. एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. सरकार ने एविएशन सेक्टर को सपोर्ट देने के लिए कीमतों में कुल 25% की बढ़ोतरी की अनुमति दी. हालांकि, आम यात्रियों को राहत देने के लिए घरेलू ऑपरेशंस के लिए प्रभावी बढ़ोतरी को करीब 8% सीमित रखा था. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पहले के 425 रुपए फ्लैट सरचार्ज को हटाकर नया दूरी-आधारित स्ट्रक्चर लागू किया हैं. इसका सबसे अधिक असर यूरोप जैसे लॉन्ग-हॉल रूट्स पर पड़ा हैं. नई दरें पहले ही लागू कर दी गई हैं.
यात्रियों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए केंद्र सरकार हस्तक्षेप करने की तैयारी में हैं. सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द एयरलाइंस के साथ मीटिंग कर सकती है, ताकि आम लोगों को महंगी यात्रा का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़े: केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन समेत दो घायल, दो गिरफ्तार