&quotजिस कान से तुम सुनते हो, उस कान से सुनने लायक ही नहीं छोड़ेंगे&quot: नवादा में प्रेमिका के भाई ने काटा प्रेमी का कान

बिहार के नवादा में एक युवक का कान उसकी प्रेमिका के भाई ने काट दिया। यह घटना बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के पारनवादा मलिक टोला में हुई।

By : Rani Thakur
&quotजिस कान से तुम सुनते हो, उस कान से सुनने लायक ही नहीं छोड़ेंगे&quot: नवादा में प्रेमिका के भाई ने काटा प्रेमी का कान

नवादा में प्रेमिका के भाई ने काटा प्रेमी का कान

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अमन / नवादा :
बिहार के नवादा में एक युवक का कान उसकी प्रेमिका के भाई ने काट दिया। युवक फोन पर बात कर रहा था, तभी प्रेमिका के भाई ने उसे अपनी बहन से बात करने के शक में हमला कर दिया। यह घटना बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के पारनवादा मलिक टोला में हुई।

रास्ते में हुआ हमला 

पीड़ित युवक की पहचान कृष्ण ठाकुर के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। अमर अपने घर से आटा लाने निकला था और बाएं कान में फोन लगाकर बात कर रहा था। तभी अचानक उसकी प्रेमिका का भाई वहां पहुंच गया। प्रेमिका के भाई ने अमर से पूछा कि वह उसकी बहन से क्यों बात कर रहा है। अमर ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि उनकी बातचीत दो साल से बंद है। इसी बात पर गुस्सा होकर प्रेमिका के भाई ने चाकू से अमर का बायां कान काट दिया। हमलावर ने कथित तौर पर कहा, "जिस कान से तुम सुनते हो, उस कान से सुनने लायक ही तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।"

युवक का इलाज जारी 

कान कटने के बाद अमर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कटे हुए कान को एक बोतल में ठंडे पानी में रखकर अस्पताल पहुंचाया गया। अमर कुमार ने बताया कि वह और लड़की दो साल से एक-दूसरे को जानते थे और साथ पढ़ने जाते थे। हालांकि, उसने दावा किया कि उनकी बातचीत छह महीने पहले ही बंद हो चुकी थी और उसने लड़की का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था।

शक के आधार पर हमला का आरोप 

अमर के अनुसार, लड़की की शादी होने वाली है। उसने कहा कि बातचीत बंद होने के बावजूद उस पर शक के आधार पर हमला किया गया और मारपीट के दौरान उसका कान काट दिया गया। थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार ने कहा कि पूरे मामलs की जांच शुरू कर दी गई है। 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।