पटना के बेऊर थाना क्षेत्र बिशनपुर पकड़ी में तेल रिफाइनरी के मालिक से दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की लूट

By : News11 Bharat
पटना के बेऊर थाना क्षेत्र बिशनपुर पकड़ी में तेल रिफाइनरी के मालिक से दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की लूट

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क:  बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आयी है. पटना के बेऊर थाना अंतर्गत बिशनपुर पकड़ी के पास दिनदहाड़े 5 लाख की लूट हुई है. मौके पर पुलिस की कई गाड़ी पहुंची और जांच में जुट गई है. घटना शनिवार दोपहर 1:30 बजे की बतायी जा रही है. तेल रिफाइनरी के मालिक  मनोज कुमार एटवारपुर से कलेक्शन करके आ रहे थे. वह बिशनपुर पकड़ी के पास पहुंचे  तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो की संख्या में आए अपराधी उनसे पैसे से भरा बैग छिनने लगे. बैग नहीं देने पर पिस्टल निकाल कर मनोज कुमार पर तान दी. इसके बाद डर कर उन्होंने बैग अपराधियों को दे दिया. जानकारी मिलने के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसी टीवी फुटेज को खंगाल रही है और जल्द से जल्द अपराधियों के पकड़े जाने की बात कर रही है.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद: नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, बिना नक्शा निर्माण पर होगी कड़ी कार्रवाई

संबंधित सामग्री

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.