हैवानियत की हदें पार: जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का...

हैवानियत की हदें पार: जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का सिर, बेटे ने खोला हत्या का राज

बिहार के नालंदा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक नाराज पति ने पत्नी के सीने पर बैठकर और सिलबट्टे से उसके सिर को कूंच-कूंचकर मार डाला।

हैवानियत की हदें पार जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का सिर बेटे ने खोला हत्या का राज

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: नालंदा में बेन थाना क्षेत्र के गड़ेरिया बेलदारीबिगहा गांव में एक सनकी पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपित ने ईंट-पत्थर और सिलबट्टे से कूंच-कूंचकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को मृतका के ननंद की शादी होनी थी लेकिन इस दर्दनाक वारदात ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मृतका की पहचान लल्लू बिंद की पत्नी सोनमंती देवी (30) के रूप में हुई है।

बेटे ने दी जानकारी

मृतका के 11 वर्षीय पुत्र क्रिश कुमार ने बताया कि बुआ की शादी को लेकर घर में उत्सव का माहौल था। परिवार के सदस्य पूजा-अर्चना के लिए मंदिर गए थे। रविवार की देर शाम जब उसकी मां घर लौटी, तभी पिता गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जान बचाने के लिए वह पड़ोस के घर में जाकर छिप गई, लेकिन आरोपित पति उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। उसने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और बाल पकड़कर बेरहमी से पिटाई करने लगा।

सिलबट्टे से कूंच डाला सिर

महिला के बेहोश हो जाने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह उसके सीने पर बैठ गया और पास रखे सिलबट्टे से सिर और छाती पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

आरोपित गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में पुलिस पर जानलेवा हमला, अपराधी के परिजनों ने जमकर बरसाए लाठी-डंडे

संबंधित सामग्री

इंतजार, उम्मीद और फिर दर्दनाक सच… लापता बेटे का मां करती रही इंतजार , 2 साल बाद लाड़ले का नाले से  मिला कंकाल...

बिहार

इंतजार, उम्मीद और फिर दर्दनाक सच… लापता बेटे का मां करती रही इंतजार , 2 साल बाद लाड़ले का नाले से मिला कंकाल...

गोपालगंज में दो साल पहले लापता युवक चंदन कुमार की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नाले से नरकंकाल बरामद किया है।

सम्राट चौधरी का मोकामा को बड़ा तोहफा: करोड़ों की परियोजना शुरु, परशुराम मेले का शुभारंभ

राजनीति

सम्राट चौधरी का मोकामा को बड़ा तोहफा: करोड़ों की परियोजना शुरु, परशुराम मेले का शुभारंभ

मोकामा में 18.11 करोड़ की कमर्शियल बिल्डिंग योजना का शिलान्यास हुआ। साथ ही परशुराम मेला का उद्घाटन कर विकास को नई रफ्तार देने का संदेश दिया गया।

Bihar Crime: बिहार में दिन दहाड़े युवक को दौड़ाकर दाग दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार

Bihar Crime: बिहार में दिन दहाड़े युवक को दौड़ाकर दाग दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार के समस्तीपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को दौड़ाकर गोली मारी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार का बांका जिला मछली उत्पादन में तो आत्मनिर्भर है लेकिन मत्स्य बीज के लिए यह बाहरी राज्यों पर निर्भर है। इस समस्या समाधान के लिए मत्स्य विभाग में विशेष योजना बनाई है।

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

राजनीति

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए इसे चुनावी गेमचेंजर बताया। उन्होंने दावा किया कि देशभर की महिलाएं तेजी से NDA के समर्थन में आ रही हैं।