पारा मेडिकल परीक्षा में हाईटेक चीटिंग, वॉकी-टॉकी से पत्नी को करा रहा था नकल

पारा मेडिकल परीक्षा में हाईटेक चीटिंग, वॉकी-टॉकी से पत्नी को करा रहा था नकल

बिहार के पूर्णिया जिले में पारा मेडिकल की परीक्षा में नकल करवाते एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। मामला शहर के जनता चौक के पास सेंट पीटर्स स्कूल की है।

पारा मेडिकल परीक्षा में हाईटेक चीटिंग वॉकी-टॉकी से पत्नी को करा रहा था नकल

पारा मेडिकल परीक्षा में हाईटेक चीटिंग |

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क
राजीव कुमार / पटना:
 बिहार के पूर्णिया जिले में पारा मेडिकल की परीक्षा में नकल करवाते एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। पत्नी को चीट कराते पति पर लोगों की नजर पड़ी और मौका पाकर शातिर भाग निकला। जबकि उसके साथी को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामला शहर के जनता चौक के पास सेंट पीटर्स स्कूल की है।

स्कूल के पास बैठकर करवा रहा था नकल

आरोपी स्कूल के बगल की गली में बैठकर वॉकी-टॉकी के जरिए परीक्षा केंद्र के अंदर मौजूद महिला अभ्यर्थी को जवाब बता रहा था। स्थानीय लोगों को युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से वॉकी-टॉकी बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके से फरार महिला अभ्यर्थी का पति 

हालांकि इस दौरान महिला अभ्यर्थी का पति मौके से फरार हो गया। पकड़े गए लोग लखीसराय जिले के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। प्रभारी डीएम अंजनी कुमार, सदर एसडीओ और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने महिला अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


 

संबंधित सामग्री

गया के आमस में हाईवे पर हुआ खौफनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

बिहार

गया के आमस में हाईवे पर हुआ खौफनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

गया के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान शेरघाटी के अरमगान के रूप में हुई है. पुलिस जांच में जुटी है.

Bihar News: आरा में स्कूल बस ने स्पेशल ब्रांच के ASI को कुचला, दर्दनाक मौत

बिहार

Bihar News: आरा में स्कूल बस ने स्पेशल ब्रांच के ASI को कुचला, दर्दनाक मौत

आरा-पटना हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार स्पेशल ब्रांच के एएसआई राजीव रंजन सिंह को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी विकली समर स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

बिहार

बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी विकली समर स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

रेलवे प्रशासन ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए आनंद विहार और मुजफ्फरपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन छपरा जंक्शन से होकर गुजरेगी।

राज्य सरकार की विशेष पहल, विधानसभा स्टॉफ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

बिहार

राज्य सरकार की विशेष पहल, विधानसभा स्टॉफ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

बिहार विधानसभा सचिवालय कर्मियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी सुविधा प्रदान की है। इन कर्मियों के लिए आज से विशेष बस सेवा की शुरुआत की जा रही है।

एक्शन मोड में सीएम सम्राट, आज उच्च शिक्षा विभाग संग करेंगे समीक्षा बैठक

बिहार

एक्शन मोड में सीएम सम्राट, आज उच्च शिक्षा विभाग संग करेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद से सम्राट चौधरी पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। मुख्यमंत्री ने आज उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई है।