कल बिहार का मौसम

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार के कई जिलों में कल भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।<br/>

By : Rani Thakur
सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में कल कई जगह भारी बारिश होने की पूरी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 30 जून को राज्य के पूर्वी चंपारण, गोपालगंज एवं पश्चिमी चंपारण जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं वैशाली जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

तेज हवा के साथ गिरेगी बिजली

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के दक्षिण-मध्य भाग के जिलों, अरवल, भोजपुर एवं बक्सर में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की पूरी उम्मीद जताई गई है। जबकि, राज्य के उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 

मौसम विभाग की चेतावनी 

  • मेघगर्जन या वज्रपात के दौरान सावधानी बरतते हुए अगर आप खुले में हैं, तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें।
  • ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और विद्युत संचालक वस्तुओं से तुरंत ही दूर हो जाएं। 
  • बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग जल्द निकाल दें।
  • अचानक आने वाली बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों से दूरी बना लें। 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।