गोपालगंज: “प्रशासन” लिखी एक स्कॉर्पियो गाड़ी से हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत

By : News11 Bharat
गोपालगंज: “प्रशासन” लिखी एक स्कॉर्पियो गाड़ी से हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत

नमो नारायण मिश्र/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क:  गोपालगंज से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां “प्रशासन” लिखी एक स्कॉर्पियो गाड़ी से हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद कोर्ट के पेशकार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, मामला गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित ब्रह्मस्थान के समीप का है, जहां शुक्रवार की संध्या कुछ अज्ञात अपराधियों ने “प्रशासन” लिखी स्कॉर्पियो से अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी में सवार युवक शराब के नशे में थे और इलाके में अवैध कारोबार से जुड़ी गतिविधियों की भी आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई शुरू की. त्वरित छापेमारी करते हुए पुलिस ने उत्पाद कोर्ट के एक पेशकार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है. नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर खुद पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं इस पूरे मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि कल संध्या नगर थाना क्षेत्र के बंजारी ब्रह्मस्थान के समीप कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हर्ष फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में अग्रेषित किया जा रहा है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब देखना होगा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है और इस पूरे मामले में और क्या खुलासे सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें: हमीदगंज में जनसंपर्क अभियान के दौरान अरुणा शंकर ने कहा- हर घर और हर गली से मिल रहा है अपार जनसमर्थन

संबंधित सामग्री

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया