बाढ़ से हाहाकार

पटना के दियारा में गंगा का तांडव, 6 पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी

पटना के दानापुर में 24 घंटे से लगातार गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी ने दियारा के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

By : Rani Thakur
पटना के दियारा में गंगा का तांडव, 6 पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क
राजू राज/दानापुर:
पटना के दानापुर में 24 घंटे से लगातार गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी ने दियारा के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शनिवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 5 इंच उपर हो गया है. गंगा के खतरे के निशान से उपर बहने की वजह से दियारा के निचले व तटवर्तीय इलाके जलमग्न हो गये हैं. दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है. 

सैकड़ों बीघे में लगी किसानों की फसल डूब गई है. जिसके चलते किसान परेशान नजर आ रहे है. दियारे के छह पंचायतों के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी घिरे चुके है. बाढ़ प्रभावित लोगों की शिकायत है कि उन लोगों के बीच अभी तक प्रशासन स्तर पर कोई राहत व बचाव कार्य शुरू नही किया गया है. 

पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश यादव, जदयू नेता संजय सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज यादव, सोनू यादव, दिनेश राय, जयपाल यादव ने सीएम और आपदा प्रबंधन मंत्री समेत अधिकारी से सरकारी स्तर पर नाव परिचालन के साथ बचाव और राहत कार्य चलाने की मांग की है. बाढ़ नियंत्रण केंद्र के अनुसार दानापुर में गंगा खतरे के निशान से 5 इंच उपर बह रही है. शनिवार को सुबह में देवनानाला पर गंगा का जलस्तर 167.20 फुट रिकॉर्ड दर्ज किया गया.

बाढ़ के पानी से घिरे दियारा के गंगहरा, हेतनपुर, पतलापुर, कासीमचक, पुरानी पानापुर, मानस व अकिलपुर पंचायतों के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है. दियारा के लोगों ने बताया कि सड़कों पर डेढ़-दो फुट बाढ़ का पानी बह रहा है और खेतों में दो-तीन फुट पानी बह रहा है. इससे मकई व हरी सब्जियां डूब गई है. बाढ़ प्रभावित लोग पलायन नहीं कर पा रहे हैं. इससे बाढ़ के पानी में मचान बनाकर पूरे परिवार के साथ रातजगा कर रहे हैं. 

कनीय अभियंता ने बताया कि गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे वृद्धि हो रहा है. उन्होंने बताया कि इलाहाबाद, बनारस व बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर में वृद्धि हो रहा है. जिससे गंगा के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है. इंद्रपुरी में सोन नदी का पानी स्थिर है. सीओ ने बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन सजग है. उन्होंने बताया कि अभी तक जिला प्रशासन की ओर से सरकारी स्तर पर नाव परिचालन करने का आदेश नहीं आया है।

संबंधित सामग्री

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया .

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>