Ganga Expressway In Bihar: बिहार में भी बनेगा यूपी जैसा गंगा एक्सप्रेसवे, लैंड करेंगे फाइटर जेट

Ganga Expressway In Bihar: बिहार में भी बनेगा यूपी जैसा गंगा एक्सप्रेसवे, लैंड करेंगे फाइटर जेट

उत्तर प्रदेश में बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बिहार में भी नया गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। यह बक्सर से लेकर भागलपुर के सुल्तानगंज तक जाएगा।

ganga expressway in bihar  बिहार में भी बनेगा यूपी जैसा गंगा एक्सप्रेसवे लैंड करेंगे फाइटर जेट

बिहार में भी बनेगा यूपी जैसा गंगा एक्सप्रेसवे |

न्यूज 11 भारत/ पटना डेस्क: उत्तर प्रदेश में बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बिहार में भी नया गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। यह बक्सर से लेकर भागलपुर के सुल्तानगंज तक जाएगा। बिहार के इस चार लेन गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 260 किलोमीटर होगी। यहां से आप उत्तर प्रदेश वाले गंगा एक्सप्रेसवे पकड़कर मेरठ जा सकते हैं। फिर मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पकड़कर दिल्ली पहुंच सकते हैं। पटना से दिल्ली जाने के लिए चार लेन और छह लेन की सड़कें मिलेंगी। 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला सकेंगे। 

बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे का रूट

गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 260 किलोमीटर से अधिक होगी। अभी 250 km लंबे हिस्से पर काम शुरू हो गया है या होने वाला है। एक्सप्रेसवे बक्सर से शुरू होकर गंगा के किनारे-किनारे सुल्तानगंज तक जाएगा। पथ निर्माण विभाग की मानें तो इस एक्सप्रेसवे पर 120 km/h की रफ्तार से गाड़ी दौड़ेगी। रास्ते में आपको कई पिकनिक स्पॉट मिलेंगे और लोग सफर के दौरान गंगा नदी के पानी के साथ सेल्फी ले सकेंगे।

बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे से क्या फायदा होगा?

बक्सर से भागलपुर की यात्रा बिना ट्रैफिक जाम में फंसे कर पाएंगे। अभी पटना से भागलपुर या मुंगेर जाने में सड़क जाम के चलते बड़ी परेशानी होती है।

13-14 घंटा में पटना से पहुंच सकेंगे दिल्ली

बिहार का नया गंगा एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद आप 13-14 घंटा में पटना से दिल्ली जा सकेंगे। आपको 4 से 6 लेन की सड़कें मिलेंगी। पटना से बक्सर तक करीब 126 km दूरी बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे से तय करेंगे। इसमें आपको एक घंटा से अधिक समय लगेगा। बक्सर से NH 19 होते हुए प्रयागराज जा सकते हैं। दूरी करीब 250 km है। यह सफर पांच घंटा से कम में पूरा हो सकता है। इसके बाद प्रयागराज से मेरठ जाने के लिए UP के गंगा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे। 594 km की दूरी करीब 6-7 घंटा में तय कर सकते हैं। इसके आगे मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पकड़कर दिल्ली पहुंच जाएंगे।

संबंधित सामग्री

RJD के पूर्व विधायक समेत कई दिग्गजों के WhatsApp हैक, PM आवास योजना के नाम पर जालसाजी

बिहार

RJD के पूर्व विधायक समेत कई दिग्गजों के WhatsApp हैक, PM आवास योजना के नाम पर जालसाजी

शेखपुरा में RJD के पूर्व विधायक विजय सम्राट और नामचीन कारोबारियों के व्हाट्सएप अकाउंट्स हैक कर लिए गए. हैकर्स PM आवास योजना के फर्जी लिंक के जरिए ठगी की फिराक में थे. समय रहते सभी सतर्क हो गए.

प्यार के लिए बदला जेंडर, जमुई में BPSC शिक्षिका ने अपनी ही बहन संग रचाई शादी

बिहार

प्यार के लिए बदला जेंडर, जमुई में BPSC शिक्षिका ने अपनी ही बहन संग रचाई शादी

जमुई में BPSC शिक्षिका नयनश्री ने अपनी फुफेरी बहन राखी से मंदिर में शादी की. शादी के लिए राखी ने ₹8 लाख खर्च कर दिल्ली AIIMS में जेंडर चेंज कराया और राहुल बन गई. पुलिस ने दोनों को बालिग बताया.

बिहार में

बिहार

बिहार में 'वीरू' स्टाइल ड्रामा! शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मचा रहा हाई-वोल्टेज हंगामा

बिहार के मोतिहारी में शादी की जिद पर अड़ा इमरान नाम का युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और पुलिस की भारी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। इलाके में हड़कंप मच गया।

Bihar News: अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति जख्मी

बिहार

Bihar News: अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति जख्मी

भोजपुर के आरा शहर में नो-एंट्री जोन में घुसे एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

JEE Advanced 2026: बिहार के शुभम कुमार बने देश के टॉपर, AIR-1 हासिल कर रचा इतिहास

बिहार

JEE Advanced 2026: बिहार के शुभम कुमार बने देश के टॉपर, AIR-1 हासिल कर रचा इतिहास

गया के शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। 330 अंकों के साथ देश के टॉपर बने शुभम की सफलता लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।