पूर्व मुखिया पर लगा सरकारी दफ्तर से दस्तावेज चुराने का आरोप, नवादा प्रशासन ने वीडियो जारी कर दर्ज कराई FIR

By : News11 Bharat
पूर्व मुखिया पर लगा सरकारी दफ्तर से दस्तावेज चुराने का आरोप, नवादा प्रशासन ने वीडियो जारी कर दर्ज कराई FIR

अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिला प्रशासन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मेसकौर अंचल कार्यालय से सरकारी दस्तावेज चुराते हुए एक पूर्व मुखिया को दिखाया गया है. इस घटना के बाद पूर्व मुखिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, मेसकौर प्रखंड की बारत पंचायत के पूर्व मुखिया सांगा संजीत उर्फ कन्हैया कुमार बादल पर मेसकौर अंचल कार्यालय से सरकारी दस्तावेज की चोरी का आरोप है. कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच के बाद यह घटना प्रमाणित पाई गई है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर, मेसकौर थाना में पूर्व मुखिया के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों और अभिलेखों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अवैध कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो जारी होने के बाद पूर्व मुखिया ने भी अपना बयान जारी किया है. उन्होंने अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हए कहा कि उन्होंने कोई चोरी नहीं की है. उनके अनुसार, यह जमीन से जुड़ा मामला है और अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे है, जिसके कारण उन्हें फंसाया जा रहा है. उन्होंने खुद को संघर्ष करने वाला बताया और कहा कि वह डरने वाले नहीं है. इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, जहां अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है. वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि पूर्व मुखिया एक फाइल से कागज निकालकर उसे मोड़ रहे है. अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी.

यह भी पढ़े: सहरसा में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर अकाउंटेंट के घर से लाखों नकद व सोना बरामद
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य