बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं का आभार और अभिनंदन

By : Admin
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं का आभार और अभिनंदन

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष व उद्योग मंत्री बिहार दिलीप जायसवाल ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी बैठक में कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ इसमें हमारी जीत हुई , इसलिए अब विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं को आभार और अभिनंदन किया जाएगा. अभी पार्टी कार्यालय में अलग-अलग मोर्चा के कार्यकर्ता और नेताओं को आभार जताया जाएगा. 8 दिसम्बर को मुजफ्फरपुर और दरभंगा प्रमंडल का , मोतिहारी में सारण और चंपारण में प्रमुख कार्यकर्ताओं को आभार और अभिनंदन किया जाएगा. 9 दिसम्बर को पटना में मगध शाहाबाद और पटना प्रमंडल के कार्यकर्ताओं को आभार करेंगे. 10 दिसम्बर को पूर्णिया , कोसी और भागलपुर में आभार जताया जाएगा.

दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका अनुभव कैसा रहा और क्या अच्छा करना चाहिए, इस पर भी सुझाव लिया जाएगा. अगले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी और अच्छा परफॉरमेंस करे इसके लिए हम सुझाव लेंगे .

उद्योग मंत्री ने आगे कहा केंद्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल है, उसी तर्ज़ पर बिहार में बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन हम करने जा रहे हैं. इसके लिए सरकार को हम प्रस्ताव भेजेंगे. निवेशक निर्भीक होकर अपना निवेश कर सकें, उद्योग लगा सके, इसके लिए उनके लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए हम प्रस्ताव सरकार को भेजने जा रहे हैं. वहीं CM नीतीश के साथ हुई बैठक को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा, सरकार की दो प्राथमिकताएं हैं क़ानून का राज, दूसरा युवाओं को रोज़गार… सरकार अपनी प्राथमिकता के तहत उद्योग विभाग का रोडमैप और टाइम बॉन्ड प्रोग्राम को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए है.

यह भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद मामले पर अश्विनी चौबे का तीखा प्रहार, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

संबंधित सामग्री

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.