बिहार में ट्रेनिंग के दौरान बेहोश हुए BSAP के 5 जवान, एक की हालत गंभीर

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान बेहोश हुए BSAP के 5 जवान, एक की हालत गंभीर

सासाराम के डेहरी स्थित बीएसएपी-2 कैंप में प्रशिक्षण के दौरान पांच प्रशिक्षु जवान हीट स्ट्रोक की चपेट में आकर बेहोश हो गए। 16 किलोमीटर की दौड़ के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान बेहोश हुए bsap के 5 जवान एक की हालत गंभीर

AI Generated Image |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब लोगों के साथ-साथ सुरक्षाबलों के प्रशिक्षण पर भी दिखने लगा है। रोहतास जिले के डेहरी स्थित बीएसएपी-2 (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) कैंप में प्रशिक्षण के दौरान पांच प्रशिक्षु जवान हीट स्ट्रोक का शिकार होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई।

16 किलोमीटर की दौड़ आयोजित

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु जवानों की नियमित ट्रेनिंग चल रही थी। इसी दौरान 16 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई थी। दौड़ के दौरान तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण पांच जवान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अधिकारियों और अन्य जवानों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया।

सभी जवानों का इलाज शुरू

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सभी जवानों का इलाज शुरू किया। इनमें से एक प्रशिक्षु जवान श्रीराम कुमार की हालत अधिक गंभीर बताई गई। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया है। बाकी जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

लू का प्रकोप जारी

बता दें कि पिछले कई दिनों से बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की कुछ गतिविधियां होने के बावजूद दक्षिण और पश्चिम बिहार के कई जिले अभी भी गर्म हवाओं की चपेट में हैं। कैमूर, रोहतास, बक्सर और औरंगाबाद जैसे जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

लू हो सकता है खतरनाक

ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दे रहे हैं। डेहरी की यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि भीषण गर्मी और लू कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।

संबंधित सामग्री

पत्नी की मौत का गम और सिर पर भारी कर्ज: सासाराम में पैक्स सचिव ने किया सुसाइड

बिहार

पत्नी की मौत का गम और सिर पर भारी कर्ज: सासाराम में पैक्स सचिव ने किया सुसाइड

सासाराम के कोनकी पैक्स सचिव सरोज कुमार सिंह ने कर्ज और पत्नी के निधन से उपजे मानसिक तनाव के कारण कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली. इलाज के दौरान नारायण मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई.

टेंडर घोटाले में अब तक 5 गिरफ्तार, रिशु श्री के बाद लपेटे में आए बिहार के ये अधिकारी, जानिए इस सिंडिकेट के बारे सब कुछ

बिहार

टेंडर घोटाले में अब तक 5 गिरफ्तार, रिशु श्री के बाद लपेटे में आए बिहार के ये अधिकारी, जानिए इस सिंडिकेट के बारे सब कुछ

बिहार टेंडर घोटाले में SVU ने पूर्व संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी और दो इंजीनियरों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 11.53 करोड़ मिले थे. मामले में आरोपी IAS संजीव हंस गिरफ्तारी के डर से फरार हैं.

नए रूप में निखरेगा सिल्क सिटी भागलपुर, 24 चौकों की बदलेगी सूरत

बिहार

नए रूप में निखरेगा सिल्क सिटी भागलपुर, 24 चौकों की बदलेगी सूरत

भागलपुर शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम ने 'सौंदर्यता दल' का गठन किया है। यह टीम 24 प्रमुख चौकों और सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत, साफ-सफाई और हरियाली का काम करेगा।

पटना में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया सुसाइड, परिवार वालों के बाहर जाते ही फंदे से झूला

बिहार

पटना में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया सुसाइड, परिवार वालों के बाहर जाते ही फंदे से झूला

पटना के फुलवारीशरीफ स्थित कन्हैया नगर में एक इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धीरज शर्मा (26) के रूप में हुई है, जो दिल्ली में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था।

Bihar News: कोसी नदी में पलटी नाव, चार किसान लापता; बच्चे भी शामिल

बिहार

Bihar News: कोसी नदी में पलटी नाव, चार किसान लापता; बच्चे भी शामिल

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बनरी ढलान के पास बुधवार को कोसी नदी में एक नाव पलट जाने से चार किसान लापता हो गए, जबकि सात लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली।