Bihar News: बिहार में जमीनी विवाद में फायरिंग, गोली लगने से युवक जख्मी

Bihar News: बिहार में जमीनी विवाद में फायरिंग, गोली लगने से युवक जख्मी

सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर देर रात गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

bihar news  बिहार में जमीनी विवाद में फायरिंग गोली लगने से युवक जख्मी

गोली लगने से जख्मी युवक का इलाज जारी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
इन्द्रदेव /  सहरसा :
सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज सहरसा निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

कहासुनी के बाद हिंसक झड़प

जानकारी के अनुसार मामला नवहट्टा नगर पंचायत के मदरसा टोला का है। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन पर निर्माण कार्य की सूचना मिलने के बाद लाडला, पिता स्वर्गीय महबूब अली खान, मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोगों के साथ कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

तीन राउंड हुई फायरिंग 

आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने लाडला पर फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो से तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद मौके से पुलिस ने दो खोखा और एक मिस फायर गोली बरामद की है। घटना की सूचना मिलते ही नवहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

पहले भी हो चुकी है मारपीट 

घायल युवक के भाई ने वार्ड संख्या-7 निवासी हिना खान, रहमतुल्ला समेत अन्य लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इधर, सदर थाना अध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घायल का फर्द बयान दर्ज कराया जा रहा है और मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। 

संबंधित सामग्री

लोक संवाद गोष्ठी में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान का मिला भरोसा

बिहार

लोक संवाद गोष्ठी में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान का मिला भरोसा

प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं।

राबड़ी आवास के बाहर आज भी डटे कार्यकर्ता, Z+ सुरक्षा वापस देने की मांग

बिहार

राबड़ी आवास के बाहर आज भी डटे कार्यकर्ता, Z+ सुरक्षा वापस देने की मांग

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा वापस लेने के बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर पहरेदारी पर डटे हैं।

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य माफियाओं पर बड़ा एक्शन, सील किए गए 13 अवैध नर्सिंग होम

बिहार

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य माफियाओं पर बड़ा एक्शन, सील किए गए 13 अवैध नर्सिंग होम

मुजफ्फरपुर जिले में स्वास्थ्य माफियाओं पर बड़ा एक्शन किया गया है। इस कड़ी मे तीन संयुक्त टीमों ने एक साथ 15 से अधिक केंद्रों पर की छापेमारी की है।

बिहार में EV चार्जिंग को प्रोत्साहन: इन जगहों पर लगेंगे चार्जर, सरकार देगी अनुदान

बिहार

बिहार में EV चार्जिंग को प्रोत्साहन: इन जगहों पर लगेंगे चार्जर, सरकार देगी अनुदान

बिहार सरकार हाउसिंग सोसाइटियों और अन्य स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि देगी। चार्जिंग स्टेशन पर 75 हजार से 15 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है।

Bihar News: गयाजी में पिकअप पलटने से मजदूर की मौत, सड़क निर्माण के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: गयाजी में पिकअप पलटने से मजदूर की मौत, सड़क निर्माण के दौरान हादसा

गयाजी के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान एक अनियंत्रित पिकअप पलटने से मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए।