अमित कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: सीतामढ़ी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आपसी पारिवारिक कलह से परेशान एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. यह मामला नानपुर थाना क्षेत्र के कोइली गांव का है. घटना की सूचना मिलते ही नानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया गया है. मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी पुत्री पूजा की शादी नानपुर थाना क्षेत्र के कोइली वार्ड संख्या 13 निवासी प्रकाश रॉय के पुत्र राजू कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार की थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था. बीती रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी हो गई है. जब वे ससुराल पहुंचे तो देखा कि पूजा मृत अवस्था में पड़ी थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
यह भी पढ़े: मुंगेर एसपी ने काली पहाड़ी पर चढ़ाई कर मेला की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवाश्यक निर्देश