विरोध प्रदर्शन

मधेपुरा में किसानों-मजदूरों का हल्लाबोल, NH-107 जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

केंद्र सरकार की कथित किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मधेपुरा में किसान-मजदूर संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।Bi

By : Rani Thakur
मधेपुरा में किसानों-मजदूरों का हल्लाबोल, NH-107 जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रमण कुमार / मधेपुरा :
केंद्र सरकार की कथित किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मधेपुरा में किसान-मजदूर संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बिहार राज्य किसान सभा और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के बैनर तले बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जीतापुर-बुधमा के पास NH-107 पर पहुंचे और सड़क जाम कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आंदोलन का नेतृत्व किसान सभा के जिला अध्यक्ष रमण कुमार, जिला सचिव मुकुंद प्रसाद यादव, किसान नेता शैलेंद्र कुमार और एटक के जिला संयोजक वीरेंद्र नारायण सिंह समेत अन्य नेताओं ने किया।

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद प्रभाकर ने केंद्र सरकार पर किसानों और मजदूरों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित MSP नहीं मिल रहा है और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया गया है। किसान नेताओं ने कॉरपोरेट कर्जमाफी और किसानों की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों ने किसानों की कर्जमाफी, फसल का उचित मूल्य और फसल बीमा का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही मनरेगा को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए। भाकपा के जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने कहा कि अगर किसानों और मजदूरों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

वहीं किसान नेताओं ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों और मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग भी उठाई। नेताओं ने कहा कि देश के अन्नदाताओं और मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने “खेती बचाओ, गांव बचाओ, देश बचाओ” का नारा देते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने का ऐलान किया। हालांकि, सड़क जाम के कारण NH-107 पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, युवा और छात्र नेता शामिल रहे।
 

संबंधित सामग्री

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। 

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

बिहार के लखीसराय जिले के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।

जिओ टैग के बाद भी सूची से नाम गायब, आवास योजना को लेकर महिलाओं का हंगामा

जिओ टैग के बाद भी सूची से नाम गायब, आवास योजना को लेकर महिलाओं का हंगामा

जिओ टैग और ऑनलाइन सर्वे के बाद भी अंतिम सूची से गरीबों के नाम गायब हैं। आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर एसडीओ आमस पहुंचे।<br/><br/>