पटना में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया सुसाइड, परिवार वालों के बाहर जाते ही फंदे से झूला

पटना के फुलवारीशरीफ स्थित कन्हैया नगर में एक इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धीरज शर्मा (26) के रूप में हुई है, जो दिल्ली में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। <br/>

By : Rani Thakur
पटना में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया सुसाइड, परिवार वालों के बाहर जाते ही फंदे से झूला

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पटना के फुलवारीशरीफ स्थित कन्हैया नगर में एक इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धीरज शर्मा (26) के रूप में हुई है, जो दिल्ली में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, धीरज शांत स्वभाव का और पढ़ाई में होशियार था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। धीरज कुछ दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर फुलवारी शरीफ लौटा था।

इलाज के लिए बाहर गए थे परिजन

जानकारी मिली है कि मंगलवार को धीरज की मां के दांत में दर्द होने के कारण उनके पिता विजय शर्मा और बड़े भाई गोलू शर्मा उन्हें इलाज के लिए पटना ले गए थे। धीरज की दोनों बहनें कोचिंग गई हुई थीं। जब परिवार के सदस्य डॉक्टर के यहां से लौटे तो उन्होंने धीरज को अपने कमरे में बंद पाया।

दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव

कमरे से कोई आवाज न आने पर परिवार के सदस्यों ने खिड़की से झांक कर देखा। धीरज पंखे से झूलता हुआ मिला। इसके बाद तत्काल स्थानीय थाना को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर धीरज शर्मा के शव को नीचे उतारा।

मानसिक रूप से परेशान था युवक

सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, परिवार से बातचीत में सामने आया है कि धीरज पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि धीरज के पिता विजय कुमार शर्मा मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

संबंधित सामग्री

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया .

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>