समस्तीपुर में नगर पंचायत मुसरीघरारी में सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

By : News11 Bharat
समस्तीपुर में नगर पंचायत मुसरीघरारी में सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क: समस्तीपुर में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान बड़े पैमाने पर चलाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस बल की तैनाती के बीच समस्तीपुर जिले के नगर पंचायत मुसरीघरारी सड़क किनारे प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गयामुसरीघरारी थाना के थानाध्यक्ष स्वयं अभियान की निगरानी करते दिखाई दिए. नगर पंचायत के दर्जनों कर्मी भी मौजूद रहे और मुख्य सड़क किनारे बने दुकानें, झोपड़ी, ठेले सहित सभी अवैध अतिक्रमणों को मशीनों की मदद से तोड़कर हटाया गया.अभियान के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद दिखाई दे रही थी.प्रशासन ने कहा कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना आम जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए ज़रूरी है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
 
संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह