Independence Day 

शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने फहराया तिरंगा, कहा- प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद...

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सहरसा स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया।

By : Rani Thakur
शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने फहराया तिरंगा, कहा- प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद...

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
इन्द्रदेव / सहरसा:
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सहरसा स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहरसा के जिला प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री ने सहरसावासियों को संबोधित करते हुए जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर नायकों तथा कोसी क्षेत्र के अमर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि बाढ़ और प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद सहरसा विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मंत्री ने कहा कि ‘सात निश्चय-3’ के तहत सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सहरसा ने बेहतर प्रदर्शन किया है और कई मामलों में जिले ने राज्य में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है।

उन्होंने जिलाधिकारी दीपेश कुमार और उनकी पूरी टीम को जिले में विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बधाई दी। मंत्री ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने में प्रशासन और आम लोगों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

प्रभारी मंत्री ने तिरंगे की महत्ता बताते हुए कहा कि “140 करोड़ भारतीयों के गौरव का प्रतीक हमारा यह तिरंगा है। आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमने इसे पूरे शान से फहराया है। तिरंगे के सामने हमने संकल्प लिया है कि हम देश के लिए जिएंगे और देश के लिए मरेंगे तथा तिरंगे की शान में कभी कमी नहीं होने देंगे।”

समारोह के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।