तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने टेंपो को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने टेंपो को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

इमामगंज के सुहैल सलैया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीजे गाड़ी की टक्कर से टेंपो सवार युवक संदीप भारती की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दर्दन

तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने टेंपो को मारी टक्कर युवक की मौत दो घायल

परिजनों में मातम |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राहुल कुमार / शेरघाटी -  इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के सुहैल सलैया थाना अंतर्गत मंझौली सलैया नदी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।

हाईलाइट्स - 

  • इमामगंज के सुहैल सलैया थाना क्षेत्र में मंझौली सलैया नदी के पास सड़क हादसा हुआ।
  • तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने टेंपो को जोरदार टक्कर मारी।
  • हादसे में 26 वर्षीय संदीप भारती की मौके पर मौत हो गई, दो लोग घायल हुए।
  • सभी लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
  • घायलों का इलाज इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
  • पुलिस ने डीजे वाहन जब्त कर लिया है और चालक पर कार्रवाई जारी है।
  • मृतक के परिवार में मातम, परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक डीजे गाड़ी ने सामने से आ रहे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार 26 वर्षीय संदीप भारती (पिता स्व. दुलारे भुइयां) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं छोटू भारती और नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि सभी लोग तिलक समारोह में शामिल होकर बांकेबाजार के सकरपुर से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस कार्रवाई और परिजनों में मातम

घटना की सूचना मिलते ही सुहैल सलैया थाना अध्यक्ष रविकांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया। घायलों को इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने डीजे वाहन (BR46G4334) को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

इसे भी पढ़ें - CM बनने के बाद पहली बार PM मोदी से मिले सम्राट, बिहार के विकास को मिलेगी अब नई रफ्तार !

संबंधित सामग्री

मोतिहारी में SFC मजदूरों की हड़ताल, न्यूनतम मजदूरी और PF-ESI गड़बड़ी पर बवाल

बिहार

मोतिहारी में SFC मजदूरों की हड़ताल, न्यूनतम मजदूरी और PF-ESI गड़बड़ी पर बवाल

मोतिहारी में SFC से जुड़े मजदूरों ने न्यूनतम मजदूरी, बकाया भुगतान और PF-ESI गड़बड़ी को लेकर हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा, जिससे

सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता: ₹10 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी अनिश उर्फ नन्हे गिरफ्तार

क्राइम

सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता: ₹10 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी अनिश उर्फ नन्हे गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अंबेडकर चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर सहरसा और मधेपुरा में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

224 राजस्व कर्मियों का निलंबन-वापसी मामला साफ, जनगणना के बीच बिहार सरकार का आया बड़ा फैसला

बिहार

224 राजस्व कर्मियों का निलंबन-वापसी मामला साफ, जनगणना के बीच बिहार सरकार का आया बड़ा फैसला

बिहार में 11 फरवरी से 19 अप्रैल 2026 के बीच निलंबित किए गए 224 राजस्व कर्मचारियों को नियमावली 2025 के तहत वापस बुला लिया गया।जनगणना 2027 के महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए जिला समाहर्ताओं ने विभागीय ...

3 मई से निशांत का दौरा, जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

राजनीति

3 मई से निशांत का दौरा, जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

निशांत कुमार 3 मई से बिहार दौरे पर निकलकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। वहीं, जदयू ने 2030 तक 200 सीट जीतने का लक्ष्य तय कर चुनावी तैयारी तेज कर दी है।

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व–गणना अभियान को तेज रफ्तार मिल रही है, जहां चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह दिख रहा है, जिससे