गोपालगंज: झाड़ियों में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

By : News11 Bharat
गोपालगंज: झाड़ियों में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
विशंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहनिया गांव में झाड़ियों के बीच एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम किया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे है. फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की छानबीन में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है.

यह भी पढ़े: बिहार में माफियाओं पर शिकंजा, ED को भेजी गई सूची में दरभंगा का भू-माफिया मोहम्मद रिजवान सबसे ऊपर
 
संबंधित सामग्री

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख, चलेगा विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख, चलेगा विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक खाद्य पदार्थों की सघन जांच होगी.