Kal Ka Mausam

सावधान! बिहार में आसमान से बरसेगी आफत, वज्रपात और 40 किमी की रफ्तार से आंधी का डरावना अलर्ट!

बिहार में मानसून की सक्रियता तेजी से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जुलाई को उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।<br/>

By : Rani Thakur
सावधान! बिहार में आसमान से बरसेगी आफत, वज्रपात और 40 किमी की रफ्तार से आंधी का डरावना अलर्ट!

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत, पटना डेस्क : बिहार में मानसून की सक्रियता तेजी से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जुलाई को उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ इलाकों में वज्रपात (बिजली गिरने) और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 14 जुलाई को बिहार के चार प्रमुख जिलों- दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया और सुपौल में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इनके अलावा, अररिया, बांका, भागलपुर, जमुई, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी और सहरसा के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।  

बिजली गिरने और तेज आंधी का खतरा

उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी या तेज हवा (Gusty Wind) चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। इनमें शामिल जिले खगड़िया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली हैं। इसके साथ ही राज्य के दक्षिण-मध्य भाग के जिलों में भी आंधी और वज्रपात का प्रभाव देखा जा सकता है।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।

त्योहार से पहले शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा, ध्वस्त की गई तीन शराब भट्ठियां 

त्योहार से पहले शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा, ध्वस्त की गई तीन शराब भट्ठियां 

नवादा में रूपौ थाना पुलिस टीम ने अजय नगर पहाड़ी के जंगल में छापेमारी कर तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।

डॉक्टरों की हड़ताल: नवादा सदर अस्पताल की ओपीडी ठप, बिना इलाज लौट रहे सैकड़ों मरीज 

डॉक्टरों की हड़ताल: नवादा सदर अस्पताल की ओपीडी ठप, बिना इलाज लौट रहे सैकड़ों मरीज 

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) की प्रदेश इकाई के कहने पर गुरुवार से राज्यभर के सरकारी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। 

आज से शुरू होगा पितृपक्ष मेला, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ

आज से शुरू होगा पितृपक्ष मेला, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 का आज गया में भव्य उद्घाटन होगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का शुभारंभ करेंगे।