न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पटना पहुंचीं. वह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगी. पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रेखा गुप्ता ने बिहार की धरती को प्रणाम किया और अपने आगमन पर खुशी व्यक्त की.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "बिहार आई हूं, बिहार की धरती को मेरा प्रणाम." उन्होंने आगे कहा कि बिहार में विकास को रफ्तार देनी है और राज्य में विकास कार्यों की भरमार है. उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि "इस बार भी बिहार में निश्चित रूप से मोदी जी और नीतीश जी की सरकार है."
यह भी पढ़े: बीजेपी की दूसरी लिस्ट आज होगी जारी, कई नए चेहरों और सिटिंग विधायकों को मिल सकती है जगह