डिग्री कॉलेज

बिहार के छात्रों के लिए खुखशबरी! अब प्रखंडों में ही मिलेगी ग्रेजुएशन तक की शिक्षा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोराडीह प्रखंड के काशील गांव में बने डिग्री कॉलेज का जायजा लिया।

By : Rani Thakur
बिहार के छात्रों के लिए खुखशबरी! अब प्रखंडों में ही मिलेगी ग्रेजुएशन तक की शिक्षा

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोराडीह प्रखंड के काशील गांव में बने डिग्री कॉलेज का जायजा लिया। सीएम ने घूम-घूमकर कॉलेज के एक-एक कमरे को देखा। छात्रों और शिक्षकों से बात की। इस दौरान उनके साथ अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद थोड़ी देर में सीएम गोराडीह प्रखंड के कृषि कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां वे विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।

60 हजार से अधिक छात्रों का हुआ नामांकन 

नए कॉलेजों में अब तक 60 हजार से अधिक छात्रों का नामांकन हुआ है। सबसे अधिक नामांकन मुंगेर विश्वविद्यालय के तहत आने वाले 40 से अधिक कॉलेजों में हुए हैं। विषयों की बात करें तो छात्रों ने सबसे ज्यादा रुचि हिंदी और इतिहास में दिखाई है। एक डिग्री कॉलेज बनाने का कुल बजट लगभग 15 करोड़ रुपए है। पहले फेज में इन्हें किराए के या खाली सरकारी भवनों में शुरू किया गया है। पुराने भवनों की मरम्मत और फर्नीचर पर प्रति कॉलेज 50 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

जो जमीन देगा उसी के नाम पर होगा कॉलेज

जानकारी मिली है कि कॉलेज निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 5 एकड़ और शहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ जमीन ली जा रही है। जमीन दान देने वालों के नाम पर ही कॉलेज का नाम रखा जाएगा। 

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।