रूट परिवर्तन 

पटना के इस रोड पर पीक आवर में नहीं चलेंगी कॉमर्शियल गाड़ियां, यहां जानिए रूट डिटेल

विकास भवन और विद्युत भवन के पास मेट्रो का काम शुरू हो चुका है। जिस कारण बेली रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने लगा है। इसे ध्यान में रखते हुए बेली रोड पर पीक आवर में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

By : Rani Thakur
पटना के इस रोड पर पीक आवर में नहीं चलेंगी कॉमर्शियल गाड़ियां, यहां जानिए रूट डिटेल

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित /  पटना :  विकास भवन और विद्युत भवन के पास मेट्रो का काम शुरू हो चुका है। जिस कारण बेली रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने लगा है। इसे ध्यान में रखते हुए बेली रोड पर पीक आवर में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। सुबह 10 से 11 बजे और शाम 5 से 6 बजे तक आयकर गोलंबर से चलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा वीरचंद पटेल पथ होते हुए आर. ब्लॉक गोलंबर, हार्डिंग रोड, पटेल गोलंबर, एयरपोर्ट, डुमरा चौकी से आगे सगुना मोड़ की ओर जाएंगे। 

सगुना मोड़ से आने वाले ऑटो व ई-रिक्शा डुमरा चौकी से एयरपोर्ट, पटेल गोलंबर, हार्डिंग रोड, आर. ब्लॉक चौराहा, जीपीओ गोलंबर मल्टी मॉडल हब जाएँगे। निजी वाहन, नगर बस सेवा, स्कूली बस पीक आवर में भी सगुना मोड़ से आयकर गोलंबर तक जाएँगी। सोमवार को इन रूटों पर ट्रायल हुआ। जाम भी लगा, पर पीक आवर के बाद परिचालन ठीक रहा। ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने बताया कि पीक आवर में राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पीछे वाली सड़क पर सगुना मोड़ से आने वाले ऑटो व ई-रिक्शा नहीं जाएँगे। आने वाले दिनों में मेट्रो निर्माण कार्य के कारण शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर भी बदलाव करना पड़ेगा।

बदला हुआ ट्रैफिक रूट 

  • निजी वाहन और सिटी बसें आयकर गोलंबर से सगुना मोड़ आना-जाना करेंगी।
  • कॉमर्शियल वाहन आयकर गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ होते हुए आर. ब्लॉक गोलंबर, हार्डिंग रोड, पटेल गोलंबर, एयरपोर्ट, डुमरा चौकी से आगे सगुना मोड़ की ओर जाएंगे।
  • आयकर गोलंबर से मंदिरी नाला रोड से बाँसघाट, पटना-दीघा रोड से आगे जाएंगे।
  • सगुना मोड़ से कॉमर्शियल वाहन डुमरा चौकी से एयरपोर्ट, पटेल गोलंबर, हार्डिंग रोड, आर. ब्लॉक चौराहा, जीपीओ गोलंबर स्थित मल्टी मॉडल हब तक जाएंगे।
  • सगुना मोड़ से अन्य वाहन राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पीछे से ऊर्जा स्टेडियम, डॉ. भरत सिंह मोड़, पुनाईचक रोड होते हुए बेली रोड तक जाएंगे।

संबंधित सामग्री

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। 

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

बिहार के लखीसराय जिले के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।