बिहार में अतिक्रमण पर तेज हुई बुलडोजर कार्रवाई, अश्विनी चौबे बोले पहले रैन बसेरा बनाएं, फिर गरीबों को हटाएं

By : News11 Bharat
बिहार में अतिक्रमण पर तेज हुई बुलडोजर कार्रवाई, अश्विनी चौबे बोले पहले रैन बसेरा बनाएं, फिर गरीबों को हटाएं

शम्भू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क: बिहार में इन दिनों अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत कई इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई जारी है. इसको लेकर जनता के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने सरकार को महत्वपूर्ण सलाह दी है.

अश्विनी चौबे ने कहा कि यूपी में बुलडोजर बाबा इसलिए प्रचलित हुए क्योंकि वहां गंदे और गलत काम हो रहे थे जिसके चलते बुलडोजर चलाना मजबूरी बन गई थी. उन्होंने बताया कि बिहार में वर्तमान बुलडोजर कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की जा रही है और वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं.

हालांकि चौबे ने कहा कि अचानक की जा रही कार्रवाई से गरीबों में डर का माहौल बन गया है. उन्होंने सरकार से अपील की कि पहले फुटपाथ और सड़कों पर रहने वाले बेघर लोगों के लिए रैन बसेरा बनाया जाए उसके बाद उन्हें स्थानांतरित किया जाए.उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों ने चुनाव में वोट दिया है इसलिए तुरंत और बिना तैयारी के उन पर बुलडोजर चलाना उचित नहीं है. उन्होंने आश्वासन दिया कि वह खुद मुख्यमंत्री से मिलकर इस विषय पर आग्रह करेंगे.अश्विनी चौबे ने यह भी स्पष्ट किया कि वे एनडीए के सच्चे कार्यकर्ता हैं भाजपा हमारी मां है पार्टी के लोग हमारे भाई हैं लेकिन अगर कहीं अन्याय होगा तो वे चुप नहीं बैठेंगे.

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं का आभार और अभिनंदन

संबंधित सामग्री

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.