दुखद

लापता छह वर्षीय बच्चे का जंगल-झाड़ी में मिला शव, गांव में मचा कोहराम

सहरसा के खजुराहा गांव के वार्ड नंबर 5 निवासी मन्ना मुखिया का छह वर्षीय पुत्र पियूष कुमार का शव झाड़ियों से बरामद किया गया।

By : Rani Thakur
लापता छह वर्षीय बच्चे का जंगल-झाड़ी में मिला शव, गांव में मचा कोहराम

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
इन्द्रदेव/सहरसा:
सहरसा के खजुराहा गांव के वार्ड नंबर 5 निवासी मन्ना मुखिया का छह वर्षीय पुत्र पियूष कुमार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से लापता था। पियूष दो भाइयों में छोटा था। उसके लापता होने के बाद परिजनों ने देर शाम तक गांव सहित आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

शनिवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने जंगल-झाड़ी में एक बच्चे का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की पहचान पियूष कुमार के रूप में होते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षाराज थाना अध्यक्ष नागमणि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने घटना की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं से जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>