Bihar News: गैंगस्टर सोनू की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी, गठित की गई पुलिस की तीन स्पेशल टीमें

Bihar News: गैंगस्टर सोनू की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी, गठित की गई पुलिस की तीन स्पेशल टीमें

कुख्यात सोनू की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर गैंगस्टर की तलाश में जुटी है।

bihar news  गैंगस्टर सोनू की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी गठित की गई पुलिस की तीन स्पेशल टीमें

गैंगस्टर सोनू की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी |

न्यूज 11 भारत / बिहार
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना:  
मोकामा के कुख्यात सोनू सिंह और उसके शागिर्द की तलाश में 8 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। हालांकि अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। तीन डीएसपी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों को इसमें लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर एसटीएफ की एक टीम को भी लगाया गया है। पंचमहला थाने के नौरंगा जलालपुर गांव में 24 मई को हुई गोलीबारी के मामले में नामजद आरोपी हैं। जलालपुर निवासी पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में सोनू सिंह, उसके पिता प्रमोद सिंह और सौरव सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 24 मई को नौरंगा जलालपुर गांव में गोलीबारी में सोनू के खिलाफ पचमहला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तब से वह फरार है। 

इन जगहों पर चली छापेमारी 

उसकी गिरफ्तारी के लिए छपरा, सीवान, मोतिहारी, कटिहार, गयाजी, गोपालगंज, समस्तीपुर, बेगूसराय आदि जगहों पर छापामारी की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोलीबारी की घटना के बाद वह बिहार से बाहर जाने वाला है, इसीलिए सीमावर्ती इलाकों पर सघन चेकिंग की है। गांव के कुछ लोगों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इधर छापेमारी करने गए पुलिसकर्मियों की तलाशी की चर्चा सोमवार को भी गांव और इलाके में होती रही। रविवार की देर रात कई जिलों में छापेमारी की गई, लेकिन वह पकड़ से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

18 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय 

बता दें कि नौरंगा जलालपुर निवासी सगे भाई सोनू और मोनू 18 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं। पहले छोटी-मोटी घटनाओं को अंजाम देता था। इसीलिए वे पुलिस की नजर में नहीं आया था। दोनों भाइयों के खिलाफ पहली प्राथमिकी वर्ष 2009 में मोकामा रेल थाने में लूट की दर्ज हुई थी। इसके बाद लखीसराय में दोनों ने लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया। धीरे-धीरे इनका अपराध और आतंक का दायरा बढ़ता गया।

30 से अधिक मामले

पुलिस के अनुसार वर्तमान में दोनों भाइयों पर अलग-अलग थानों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अधिकतर मुकदमों में दोनों भाई एक साथ नामजद हैं। बेगूसराय के कई थानों में उनके खिलाफ अपहरण की भी प्राथमिकी दर्ज है। बेगूसराय के तेघड़ा के अलावा पटना के बाढ़, मोकामा, खुसरूपुर, कंकड़बाग, हाथीदह, पचमहला, जबकि लखीसराय के बड़हिया और हलसी सहित अन्य थानों में भी इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। वर्ष 2019 में मनरेगा के अधिकारी को दोनों भाइयों ने अगवा कर लिया था। तेघड़ा थाना की पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें बरामद किया था।  
 

संबंधित सामग्री

राजगीर मलमास मेला: स्ट्रिंग झूले से गिरकर युवक की मौत, बंद किए गए बड़े झूले

बिहार

राजगीर मलमास मेला: स्ट्रिंग झूले से गिरकर युवक की मौत, बंद किए गए बड़े झूले

राजगीर मलमास मेला में तेज रफ्तार स्ट्रिंग झूले से गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि रील बनाते वक्त वह हादसे का शिकार हो गया।

बिहार विधान परिषद उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों के लिए 18 जून को होगी वोटिंग

बिहार

बिहार विधान परिषद उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों के लिए 18 जून को होगी वोटिंग

भारत चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव कराने का शेड्यूल जारी किया है। इन सीटों के लिए बिहार विधानसभा के निर्वाचित विधायक वोट डालेंगे।

जिस पर किया भरोसा, वही निकला आस्तीन का सांप! मोतिहारी की खौफनाक दास्तान में प्रेमी ने दिया खतरनाक वारदात को अंजाम

बिहार

जिस पर किया भरोसा, वही निकला आस्तीन का सांप! मोतिहारी की खौफनाक दास्तान में प्रेमी ने दिया खतरनाक वारदात को अंजाम

मोतिहारी के सुगौली में प्रेमी की मिलीभगत से युवती से सामूहिक दुष्कर्म। डायल 112 की सूचना पर पुलिस ने 8 घंटे में प्रेमी सहित सभी 5 आरोपियों को दबोचा। 72 घंटे में चार्जशीट की तैयारी।

सम्राट चौधरी की खुली छूट का दिखने लगा असर, खगड़िया में पुलिस की गोली से ढेर होते-होते बचा टॉप-10 का कुख्यात बदमाश

बिहार

सम्राट चौधरी की खुली छूट का दिखने लगा असर, खगड़िया में पुलिस की गोली से ढेर होते-होते बचा टॉप-10 का कुख्यात बदमाश

बिहार के खगड़िया में STF और पुलिस मुठभेड़ में 14 मामलों का आरोपी व 50 हजार का इनामी बदमाश मोहम्मद बुद्दीन पैर में गोली लगने से घायल। सरकार की खुली छूट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन जारी।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, छह की मौत, CM सम्राट ने जताया दुख

बिहार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, छह की मौत, CM सम्राट ने जताया दुख

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बिहार पुलिस के एक दारोगा और एक कैदी समेंत छह लोगों की मौत हो गई।