न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क
दिवाकर कुमार / मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में हथियार निर्माण और तस्करी के लिए बदनाम मुफसिल थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। बावजूद इसके हथियार निर्माता हथियार बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई
इस कड़ी में मुंगेर से एक मामला सामने आया है। जिसमें मुंगेर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से मुफ़सिल थाना इलाके के तौफीर हीरा राही बहियार में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बहियार और झाड़ियों की आड़ में मिनी गण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया।
एक आरोपी गिरफ्तार
यहां से पुलिस ने हथियार निर्माण करते एक हथियार निर्माता मुफ़सिल थाना क्षेत्र निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि एक हथियार निर्माता भागने में सफल रहा। पुलिस ने वहां से एक बेस मशीन, एक देशी पिस्टल, दो अर्ध निर्मित पिस्टल, कई निर्मित और अर्ध निर्मित मैगजीन समेत हाथियार बनाने के ढेरों उपकरण बरामद किया है।
क्या कहना है पुलिस का
इस मामले में एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि मुंगेर पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है और सफलता भी मिल रही है। मुंगेर पुलिस हथियार निर्माण को पूरी तरफ बंद करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।