Bihar News: छापेमारी के बाद करोड़पति ठेकेदार रिशु श्री गिरफ्तार, SVU की टीम ने लिया एक्शन

Bihar News: बिहार सरकार के ठेके को मैनेज किया जाता है और यह प्रमाण तब सामने आया था जब आईएएस अधिकारियों और ठेकेदार रिशुश्री के संबंध सामने आए थे। अब स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने रिशुश्री को गिरफ्त

By : Rani Thakur
Bihar News: छापेमारी के बाद करोड़पति ठेकेदार रिशु श्री गिरफ्तार, SVU की टीम ने लिया एक्शन

छापेमारी के बाद करोड़पति ठेकेदार रिशु श्री गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने ठेकेदार रिशु श्री को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी टेंडर में हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात विशेष निगरानी इकाई की टीम ने ठेकेदार रिशु श्री के मीठापुर स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। 

देर रात तक पूछताछ 

इसके बाद उन्हें विशेष निगरानी इकाई दफ्तर ले जाया गया, जहाँ देर रात तक उनसे कड़ी पूछताछ की गई। विशेष निगरानी इकाई का कहना है कि टीम के पास रिशु श्री के खिलाफ पक्के सबूत हैं, जिनके आधार पर आगे की पूछताछ की जा रही है।

11 घंटे चली छापेमारी 

बता दें कि इससे पहले बुधवार की सुबह विशेष निगरानी इकाई की टीम ने पटना के मीठापुर स्थित कामत रामसखी इंक्लेव के फ्लैट नंबर-5A में छापेमारी की थी। यह सर्च ऑपरेशन करीब 11 घंटे तक चला था। 

2 करोड़ के आभूषण जब्त 

इस दौरान टीम को फ्लैट से करीब 2 करोड़ के कीमती आभूषण बरामद हुए हैं। साथ ही 2.5 लाख रुपये नकद भी मिले हैं। इसके अलावा छापेमारी में कई प्रॉपर्टी के कागजात, जरूरी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच चल रही है।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।