Bihar News: BPSC परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, कान में ब्लूटूथ छिपाकर पहुंचा अभ्यर्थी

Bihar News: BPSC परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, कान में ब्लूटूथ छिपाकर पहुंचा अभ्यर्थी

गया में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी कान के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है।

bihar news bpsc परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा कान में ब्लूटूथ छिपाकर पहुंचा अभ्यर्थी

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क (अभिषेक राज, गयाजी): गया में बीपीएससी परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्वराजपुरी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी को कान के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। पर्यवेक्षकों की सतर्कता से यह पूरा मामला उजागर हुआ है।

संदिग्ध हरकत कर रहा था आरोपी 

जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा के दौरान रूम नंबर 16 में बैठे वैशाली निवासी प्रिंस कुमार की संदिग्ध हरकतों पर निगरानी की गई। बार-बार कान छूने पर शक गहराया। पूछताछ में पहले उसने बहाने बनाए, लेकिन सख्ती से जांच करने पर कान के अंदर छिपा ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ। बाहर लाते समय उसने शरीर से एक और उपकरण निकालकर फेंक दिया, जो उसकी बांह के नीचे छिपाया गया था।

गिरोह का पता लगाने में जुटी पुलिस 

मौके पर पहुंचे सेंटर सुपरिटेंडेंट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन अब इस पूरे मामले में किसी संगठित गिरोह की भूमिका की भी जांच कर रहा है। इसके अलावा इस परीक्षा में भारी अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही।

संबंधित सामग्री

सम्राट चौधरी का मोकामा को बड़ा तोहफा: करोड़ों की परियोजना शुरु, परशुराम मेले का शुभारंभ

राजनीति

सम्राट चौधरी का मोकामा को बड़ा तोहफा: करोड़ों की परियोजना शुरु, परशुराम मेले का शुभारंभ

मोकामा में 18.11 करोड़ की कमर्शियल बिल्डिंग योजना का शिलान्यास हुआ। साथ ही परशुराम मेला का उद्घाटन कर विकास को नई रफ्तार देने का संदेश दिया गया।

Bihar Crime: बिहार में दिन दहाड़े युवक को दौड़ाकर दाग दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार

Bihar Crime: बिहार में दिन दहाड़े युवक को दौड़ाकर दाग दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार के समस्तीपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को दौड़ाकर गोली मारी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हैवानियत की हदें पार: जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का सिर, बेटे ने खोला हत्या का राज

बिहार

हैवानियत की हदें पार: जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का सिर, बेटे ने खोला हत्या का राज

बिहार के नालंदा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक नाराज पति ने पत्नी के सीने पर बैठकर और सिलबट्टे से उसके सिर को कूंच-कूंचकर मार डाला।

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार का बांका जिला मछली उत्पादन में तो आत्मनिर्भर है लेकिन मत्स्य बीज के लिए यह बाहरी राज्यों पर निर्भर है। इस समस्या समाधान के लिए मत्स्य विभाग में विशेष योजना बनाई है।

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

राजनीति

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए इसे चुनावी गेमचेंजर बताया। उन्होंने दावा किया कि देशभर की महिलाएं तेजी से NDA के समर्थन में आ रही हैं।