छात्रा लापता 

Bihar News: पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिला ड्रेस और स्कूल बैग

पटना में केंद्रीय विद्यालय खगौल की 10वीं कक्षा की छात्रा के अचानक लापता होने और रेलवे ट्रैक के पास उसका स्कूल बैग व ड्रेस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

By : Rani Thakur
Bihar News: पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिला ड्रेस और स्कूल बैग

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राजू राज / दानापुर :
 पटना में केंद्रीय विद्यालय खगौल की 10वीं कक्षा की छात्रा के अचानक लापता होने और रेलवे ट्रैक के पास उसका स्कूल बैग व ड्रेस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा के परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए शाहपुर थाना क्षेत्र के सरारी गुमटी के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। साथ ही इ लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। 

बताया जाता है कि खगौल थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले संजय कुमार की पुत्री सपना कुमारी सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी। करीब डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी हुई, लेकिन दो बजे तक वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने स्कूल में जानकारी ली तो पता चला कि छात्रा छुट्टी के बाद स्कूल से निकल चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और शाम करीब चार बजे थाने में लिखित आवेदन दिया।

इसी बीच सरारी गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर छात्रा का स्कूल बैग और ड्रेस मिलने की सूचना से परिजनों की चिंता बढ़ गई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सरारी-बिहटा मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। वहीं खगौल और शाहपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद छात्रा की तलाश में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई। पुलिस छात्रा की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजन छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। 

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

बिहार के लखीसराय जिले के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।