Bihar News: गयाजी में पिकअप पलटने से मजदूर की मौत, सड़क निर्माण के दौरान हादसा

गयाजी के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान एक अनियंत्रित पिकअप पलटने से मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए। <br/>

By : Rani Thakur
Bihar News: गयाजी में पिकअप पलटने से मजदूर की मौत, सड़क निर्माण के दौरान हादसा

दुर्घटनाग्रस्त वाहन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
राहुल कुमार / शेरघाटी:
इमामगंज प्रखंड के कुजेशर पंचायत अंतर्गत बगाही गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर रोड मार्किंग (सफेद रंग करने) का कार्य कर रहे मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

रोड मार्किंग का काम करने जा रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार, बगाही गांव के समीप सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन सड़क पर रोड मार्किंग का कार्य करने के लिए मजदूरों और सामग्री को लेकर एक पिकअप वाहन जा रही थी। इसी दौरान सड़क के एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पर सवार मजदूर विजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने किया राहत व बचाव कार्य 

मृतक की पहचान 21 वर्षीय विजय कुमार, पिता अहीराम कुमार साह, निवासी चक गुलामुद्दीन, थाना बेलसर, जिला वैशाली के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता था और अन्य कर्मियों के साथ रोड मार्किंग के कार्य में लगा हुआ था। दुर्घटना में आनंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिकअप चालक शुभम कुमार को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों का उपचार कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा इसकी सूचना पुलिस को दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

बताया जाता है कि सड़क निर्माण कार्य का ठेका रंजीत कुमार सिंह के पास है। हादसे के बाद निर्माण कार्य से जुड़े कर्मियों में भी शोक और चिंता का माहौल देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

संबंधित सामग्री

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई.

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।