Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार का बांका जिला मछली उत्पादन में तो आत्मनिर्भर है लेकिन मत्स्य बीज के लिए यह बाहरी राज्यों पर निर्भर है। इस समस्या समाधान के लिए मत्स्य विभाग में विशेष योजना बनाई है।

bihar machli palan मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला खुलेंगे रोजगार के अवसर

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बांका जिला मछली उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है लेकिन मत्स्य बीज के लिए अब भी किसानों को दूसरे राज्यों, खासकर कोलकाता पर निर्भर रहना पड़ता है। इस समस्या समाधान के लिए मत्स्य विभाग ने चांदन के बधुआ और रजौन थाना के पास स्थित दो सरकारी मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर विकसित करने का फैसला लिया है।

सरकार की क्या है तैयारी?

दोनों क्षेत्र करीब पांच-पांच एकड़ में फैले हैं, लेकिन वर्षों से निष्क्रिय पड़े हैं। यहां न तो मछली पालन हो रहा है और न ही बीज उत्पादन। संसाधनों और आधुनिक सुविधाओं के अभाव को देखते हुए विभाग अब निजी कंपनियों या फार्मा प्रोड्यूसर कंपनी को इनके संचालन की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है। निजी निवेश से यहां आधुनिक हैचरी, नर्सरी तालाब और अन्य जरूरी ढांचा का विकास किया जाएगा। 

रोजगार के खुलेंगे अवसर

जानकारी के अनुसार इस पहल से स्थानीय मछली पालकों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज आसानी से और कम लागत में उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही परिवहन के दौरान होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी। इसके अलावा प्रक्षेत्रों के आधुनिकीकरण से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। विभाग जल्द ही इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है और चयनित एजेंसी को निश्चित अवधि के लिए लीज पर यह क्षेत्र सौंपा जाएगा।

आधे दर्जन के करीब हैं हैचरी

जिला में मत्स्य विभाग की तरफ से बीज उत्पादन के लिए अनुदान दिया जा रहा है। करीब आधे दर्जन किसानों ने निजी स्तर पर हैचरी स्थापित की है लेकिन उत्पादन अभी सीमित है। जिले में रोहू, कतला, पंगेशियस समेत अन्य मछलियों का बड़े पैमाने पर पालन जारी है। जानकारी है कि विभाग अब तिलापिया पालन को भी बढ़ावा दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: Solar Village In Bihar: बदल जाएगी बिहार के गांव की तस्वीर, हर जिले में बनेना 'मॉडल सोलर विलेज'

संबंधित सामग्री

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार के कई जिलों में कल भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

शिक्षकों को नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर! बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई गाइडलाइन जारी, ये 7 श्रेणियां तय

बिहार

शिक्षकों को नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर! बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई गाइडलाइन जारी, ये 7 श्रेणियां तय

बिहार में शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए जिला या राज्य मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। वे निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपने स्थानांतरण का दावा पेश कर सकेंगे।

Patna Metro: अब इस स्टेशन तक चलेगी पटना मेट्रो, यहां जानिए कब से मिलेगी नई सेवा

बिहार

Patna Metro: अब इस स्टेशन तक चलेगी पटना मेट्रो, यहां जानिए कब से मिलेगी नई सेवा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो का मलाहीपकड़ी स्टेशन तक शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक जाम पर भी प्लान बनाने को कहा है।

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहार

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहिया रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोककर आग पर काबू पा लिया।

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

बिहार

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

पटना के जेपी गंगा पथ की सीधी कनेक्टिविटी अब पटना साहिब रेलवे स्टेशन से ही हो जाएगा। इसका काम लगातार तेजी से चल रहा है। पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट तक 1.55 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है।