Z श्रेणी की सुरक्षा में आए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम, बिहार सरकार का बड़ा फैसला...

Z श्रेणी की सुरक्षा में आए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम, बिहार सरकार का बड़ा फैसला...

बिहार सरकार ने दोनों डिप्टी सीएम की सुरक्षा बढ़ाकर Z श्रेणी कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया है, जिससे निगरानी और कड़ी होगी।

z श्रेणी की सुरक्षा में आए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Z श्रेणी की सुरक्षा में आए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  बिहार सरकार ने राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इस फैसले के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

हाइलाइट्स:

  • दोनों डिप्टी सीएम की सुरक्षा बढ़ाकर Z श्रेणी की गई
  • विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को मिला नया सिक्योरिटी कवर
  • सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर सरकार का फैसला
  • आवास, यात्रा और कार्यक्रमों में बढ़ेगी निगरानी
  •  समीक्षा के बाद लिया गया फैसला

एजेंसियों की रिपोर्ट बनी आधार

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई समीक्षा के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। रिपोर्ट में संभावित सुरक्षा खतरों और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की गई थी। इसके बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों डिप्टी सीएम को Z श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया।

सख्त होगी सुरक्षा व्यवस्था

निगरानी और सुरक्षा होगी और कड़ी । नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब दोनों नेताओं के आवास, यात्रा और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही तकनीकी निगरानी और एस्कॉर्ट सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा। सरकार के इस फैसले को राज्य में वीआईपी सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

क्या होती है z श्रेणी सुरक्षा ?

जेड श्रेणी सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिनमें 4 या 6 एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी, या सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में तैनात होते हैं। जेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई सुरक्षाकर्मियों के साथ एक काफिला बनता है, जिसमें सुरक्षा वाहन भी शामिल होते हैं। यह सुरक्षा बहुत खर्चीली होती है, और इसका खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाता है। 2014 में एक आरटीआई के जवाब में यह स्पष्ट किया गया था कि सुरक्षा के खर्च को राज्य सरकार द्वारा ही वहन किया जाता है । 

इसे भी पढ़ें - शादी की तो एडमिशन रद्द ! गोपालगंज के GNM कॉलेज का चौंकाने वाला आया फरमान, नोटिस से मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

पुलिस-प्रेस का नाम, अंदर शराब का खेल… फर्जी बोर्ड के पीछे छिपा तस्करी का बड़ा राज, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान !

क्राइम

पुलिस-प्रेस का नाम, अंदर शराब का खेल… फर्जी बोर्ड के पीछे छिपा तस्करी का बड़ा राज, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान !

भागलपुर में शराब तस्कर अब पुलिस और प्रेस के फर्जी बोर्ड लगाकर तस्करी कर रहे हैं। स्कॉर्पियो पकड़े जाने के बाद इस नेटवर्क का खुलासा हुआ है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

बिहार के गन्ना उत्पादक जिलों में होगी ‘कस्टम हायरिंग सेंटर’ की स्थापना

बिहार

बिहार के गन्ना उत्पादक जिलों में होगी ‘कस्टम हायरिंग सेंटर’ की स्थापना

बिहार सरकार ने गन्ना खेती को आधुनिक बनाने के लिए गन्ना उत्पादक जिलों में कस्टम हायरिंग सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को सस्ती मशीनें, तकनीकी मदद और बेहतर उत्पादन का लाभ मिलेगा।

करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

बिहार

करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

भागलपुर जिले के इस्माइलपुर थाना इलाके के छोटी पर्वत गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बेबी जायसवाल के रूप में हुई है।

बेगूसराय में GD गोयनका स्कूल का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पढ़ने की आदत पर दिया जोर

बिहार

बेगूसराय में GD गोयनका स्कूल का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पढ़ने की आदत पर दिया जोर

बेगूसराय के शाहपुर में GD गोयनका स्कूल का उद्घाटन राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और पढ़ने की आदत अपनाने की प्रेरणा दी।

सहरसा में पंचायत सचिवों का जोरदार धरना, 7 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, हड़ताल तेज करने की चेतावनी

बिहार

सहरसा में पंचायत सचिवों का जोरदार धरना, 7 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, हड़ताल तेज करने की चेतावनी

सहरसा में पंचायत सचिवों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना देते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल को अनवरत जारी रखने की चेतावनी दी गई है।