बिहार में शपथ से पहले बज गई इन नेताओं की फोन की घंटी! निशांत समेत ये विधायक बनेंगे मंत्री, देखें BJP-JDU की फाइनल लिस्ट

बिहार में शपथ ग्रहण से पहले विधायकों को आने लगे फोन। नीतीश के बेटे निशांत कुमार समेत BJP-JDU के इन दिग्गजों के नाम फाइनल। देखें किसे-किसे मिला मंत्री बनने का न्योता और कौन हुआ लिस्ट से बाहर।

By : Anshuman Parashar
बिहार में शपथ से पहले बज गई इन नेताओं की फोन की घंटी! निशांत समेत ये विधायक बनेंगे मंत्री, देखें BJP-JDU की फाइनल लिस्ट

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अस्मित, पटना): बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद बड़ा है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है। राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन भाग्यशाली विधायकों के पास कॉल पहुँचने शुरू हो गए हैं, जिन्हें नई सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस सूची में पुराने दिग्गजों के साथ-साथ कई नए और चौंकाने वाले चेहरों को भी जगह मिली है।

बीजेपी: अनुभव और नए चेहरों का संतुलन

बीजेपी कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं के पास सुबह से ही फोन आने का सिलसिला जारी है। पार्टी ने इस बार जातीय समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का पूरा ख्याल रखा है। इन दिग्गजों को आया है कॉल:

  • विजय कुमार सिन्हा 
  • दिलीप जायसवाल 
  • रामकृपाल यादव 
  • मिथलेश तिवारी 
  • रमा निषाद 
  • केदार गुप्ता 
  • नीतीश मिश्रा 
  • प्रमोद चंद्रवंशी 
  • लखेंद्र पासवान 
  • संजय टाइगर 
  • ई कुमार शैलेन्द्र 
  • अरुण शंकर प्रसाद 
  • रामचंद्र प्रसाद 
  • नंद किशोर राम 
  • श्रेयसी सिंह 

नीतीश कुमार के भरोसेमंद साथियों की वापसी

जेडीयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सबसे भरोसेमंद और अनुभवी चेहरों पर एक बार फिर दांव लगाया है। इनमें सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश साफ दिख रही है:

  • श्रवण कुमार 
  • निशांत कुमार 
  • मदन सहनी 
  • लेसी सिंह 
  • दामोदर रावत 
  • श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
  • बुलो मंडल
  • श्वेता गुप्ता 
  • सुनील कुमार
  • शीला मंडल
  • रत्नेश सदा
  • जमा खान
  • अशोक चौधरी

एलजेपीआर 

  • संजय पासवान 
  • संजय सिंह 

हम 

  • संतोष कुमार सुमन

आरएलएम

  • दीपक प्रकाश 

नीतीश के बेटे 'निशांत' की राजनीति में एंट्री!

इस कैबिनेट विस्तार की सबसे चर्चित और चौंकाने वाली खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। लंबे समय से राजनीति से दूर रहने वाले निशांत का नाम सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे जेडीयू के भविष्य और उत्तराधिकार के रूप में देखा जा रहा है।

Caption

दिल्ली से लेकर पटना तक फाइनल हुई लिस्ट

बताया जा रहा है कि कल देर रात तक गृह मंत्री अमित शाह और सम्राट चौधरी की बैठक के बाद इन नामों पर अंतिम मुहर लगी है। बीजेपी विधायक रामकृपाल यादव को भी कॉल आने की पुष्टि हो चुकी है, जिससे यह साफ है कि बीजेपी अपने वरिष्ठ नेताओं को सरकार में सक्रिय कर रही है ताकि 2026 के चुनाव की पिच तैयार की जा सके।

संबंधित सामग्री

MLC चुनाव: निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज

MLC चुनाव: निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज

MLC चुनाव को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है। 

जन्माष्टमी पर इस्कॉन पहुंचे विजय कुमार सिन्हा, सनातन विरोधियों पर साधा निशाना; बिजेंद्र यादव से नाराजगी को भी नकारा

जन्माष्टमी पर इस्कॉन पहुंचे विजय कुमार सिन्हा, सनातन विरोधियों पर साधा निशाना; बिजेंद्र यादव से नाराजगी को भी नकारा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पटना के इस्कॉन टेंपल पहुंचे। 

जन्माष्टमी पर इस्कॉन पहुंचे विजय कुमार सिन्हा, सनातन विरोधियों पर साधा निशाना; बिजेंद्र यादव से नाराजगी की खबरों को भी न

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

स्वास्थ्य मंत्री का आरजेडी पर तीखा हमला, कहा- युवाओं को यह बताना जरूरी है कि...

स्वास्थ्य मंत्री का आरजेडी पर तीखा हमला, कहा- युवाओं को यह बताना जरूरी है कि...

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को दो दशक पहले के बिहार की वास्तविक तस्वीर से अवगत कराना आवश्यक है।